15 C
Munich
Monday, July 8, 2024

PM of India: बदली पीएम मोदी के शपथ ग्रहण की तारीख, अब इस दिन हो सकता है कार्यक्रम

Must read


ऐप पर पढ़ें

PM Modi Shapath: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के ऐलान के बाद नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। अब खबर है कि उनके शपथ ग्रहण समारोह की तारीख को एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि, अब तक भारतीय जनता पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। पहले संभावनाएं जताई जा रही थीं कि वह 8 जून यानी शनिवार को शपथ ले सकते हैं। मंगलवार को घोषित परिणामों में नेशनल डेमोक्रेटिक आलायंस यानी NDA को 293 सीटें मिली थीं।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि पीएम मोदी अब 8 के बजाए 9 जून, रविवार को शपथ ले सकते हैं। खास बात है कि भारतीय जनता पार्टी 2024 चुनाव में 240 सीटें जीतने में सफल रही है। हालांकि, पार्टी अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर सकी और 2019 के आम चुनाव की तुलना में करीब 63 सीटों का नुकसान हुआ है।

मोदी ने बुधवार को ही राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को इस्तीफा सौंप दिया था। वहीं, राष्ट्रपति की तरफ इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया था और नई सरकार के संभालने तक पद पर बने रहने की अपील की गई थी।

ये होंगे मेहमान

एनडीए के चुनाव जीतने के बाद से ही विदेशी नेताओं की तरफ से मोदी को बधाई का दौर जारी है। खबर है कि शपथ ग्रहण समारोह में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, श्रीलंका के राष्ट्रपति रनिल विक्रमसिंघे भी शामलि हो सकते हैं। इसके अलावा नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल और भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक भी कार्यक्रम का हिस्सा हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि मॉरिशिस के पीएम प्रविंद जुगनौथ को भी न्योता भेजा जा सकता है।



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article