9.8 C
Munich
Friday, October 18, 2024

पिता ने 3-4 महीने किया इंतजार मगर.., राहुल को लेकर चिराग पासवान का बड़ा दावा; टॉप-5

Must read


ऐप पर पढ़ें

माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप होने से दुनियाभर में हड़कंप मच गया है। भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में फ्लाइट्स, मीडिया हाउसेस, आईटी सेक्टर इस समस्या से जूझ रहे हैं। भारत में बेंगलुरु एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 से ऑपरेट होने वाली 90 फीसदी फ्लाइट्स माइक्रोसॉफ्ट की प्रॉब्लम से प्रभावित हुई हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट की एक खंडपीठ ने गुरुवार को अडानी पावर लिमिटेड को 280 करोड़ रुपये की प्रीमियम राशि वापस करने के एकल पीठ के फैसले को पलट दिया। इस फैसले से हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार को बड़ी राहत मिली है। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए शुक्रवार की टॉप-5 न्यूज…

पिता ने 3-4 महीने किया इंतजार मगर…, राहुल को लेकर चिराग का बड़ा दावा
केंद्रीय मंत्री और एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘हाल ही में मैंने देखा है कि राहुल अपनी जिम्मेदारियों को थोड़ी और गंभीरता से ले रहे हैं। मगर, पहले हमें हमेशा लगता था जैसे कि वह राजनीति में बहुत दिलचस्पी न रखते हों।’ पढ़ें पूरी खबर… 

अडानी को 280 करोड़ का झटका, HC ने आदेश पलटा; सुक्खू सरकार को बड़ी राहत
हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट की एक खंडपीठ ने गुरुवार को अडानी पावर लिमिटेड को 280 करोड़ रुपये की प्रीमियम राशि वापस करने के एकल पीठ के फैसले को पलट दिया। इस फैसले से हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार को बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट के जस्टिस विवेक सिंह ठाकुर और जस्टिस बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने 2022 में एकल पीठ के फैसले के खिलाफ हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। पढ़ें पूरी खबर…

बेंगलुरु में उड़ानों पर तगड़ा असर,माइक्रोसॉफ्ट सर्वर ठप होने से हड़कंप
माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप होने से दुनियाभर में हड़कंप मच गया है। भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में फ्लाइट्स, मीडिया हाउसेस, आईटी सेक्टर इस समस्या से जूझ रहे हैं। एनडीटीवी के सूत्रों के अनुसार, भारत में बेंगलुरु एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 से ऑपरेट होने वाली 90 फीसदी फ्लाइट्स माइक्रोसॉफ्ट की प्रॉब्लम से प्रभावित हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर…

IAS पूजा ने की जालसाजी की इंतहा, अपना, माता-पिता का भी बदला नाम: UPSC
Trainee IAS Pooja Khedkar Big Fraud: लोक सेवा आयोग (UPSC) ने जांच करवाई है, जिसमें यह बात सामने आई है कि सिविल सेवा में चयनित होने के लिए पूजा ने बड़ी पैमाने पर फर्जीवाड़ा और जालसाजी की है। UPSC की जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि पूजा खेडकर ने ना केवल अपना नाम बदला बल्कि अपने पिता और माता का भी नाम बदला। पढ़ें पूरी खबर…

माधवन ने बताया 21 दिन में बिना एक्सरसाइज, बिना सर्जरी वजन घटाने का तरीका
आर माधवन का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन चर्चा में है। उन्होंने अपनी फिल्म रॉकेट्री: द नाम्बी इफेक्ट केलिए वजन बढ़ाया था। इसके बाद वह फिर से स्लिम-ट्रिम हो चुके हैं। अब उन्होंने ट्विटर पर उन्होंने अपना वेट लॉस सीक्रेट शेयर किया है। एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया था जिसमें माधवन बिना सर्जरी, बिना एक्सरसाइज के वजन कम करने के बारे में बता रहे हैं। माधवन ने इसके जवाब में ही अपना फॉर्म्युला शेयर किया है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article