28.9 C
Munich
Friday, August 23, 2024

10वीं के स्टूडेंट ने लड़कियों को दिखाया अश्लील वीडियो, तीनों ने किशोर को पकड़कर पुलिस के किया हवाले

Must read


ऐप पर पढ़ें

गुजरात के सूरत में तीन लड़कियों ने हिम्मत दिखाते हुए उनका उत्पीड़न करने वाले नाबालिग किशोर को पकड़ लिया। तीनों की वजह से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना शनिवार की रात तब घटी जब तापी नदी के तट पर उत्सव का माहौल था। तीन युवतियों ने नाबालिग लड़के को चैलेंज किया, जो उन्हें अश्लील वीडियो दिखाकर परेशान करने की कोशिश कर रहा था। आरोपी किशोर को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों लड़कियों में से एक पुलिसकर्मी की बेटी है।

घटना दाभोली-जहांगीरपुरा पुल के वॉकवे पर घटी। इससे पहले दिन में लोगों ने तापी माता की जयंती मनाने के लिए नदी किनारे पूजा की थी। तापी नदी का जन्मदिन होने के कारण तीनों लड़कियां – जिनकी उम्र 21, 20 और 17 साल है – रात में रांदेर के दूधेश्वरी मंदिर गई थीं। रात करीब 10.30 बजे वे दाभोली-जहांगीरपुरा पुल के वॉकवे पर गईं और वहां ऊनो कार्ड गेम खेलने लगीं। इस दौरान वॉकवे और पुल पर कई लोग मौजूद थे।

तीनों लड़कियां जब गेम खेल रही थीं, तभी एक 15 साल का लड़का उनके पास आया और उन्हें अश्लील वीडियो दिखाया। घबराने की बजाय लड़कियों ने उसे चैलेंज किया। ऐसे में लड़का रैंप कूदकर रांदेर की ओर भागने लगा। लड़कियों ने उसका पीछा किया। उन्होंने एक रिश्तेदार की मदद ली और नाबालिग का पीछा करना जारी रखा। उन्होंने आरोपी को हनुमान टेकरी के पास देखा। ऐसे में वे मदद के लिए चिल्लाईं और वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने लड़के को पकड़ लिया।

जल्द ही मौके पर पुलिस आ गई और लड़के को जहांगीरपुरा पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना को लेकर पुलिस ने कहा, ‘हमने किशोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 (1) (ii), 75 (1) (iii) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है, क्योंकि लड़कियों में से एक नाबालिग है। लड़का रांदेर का रहने वाला है और 10वीं कक्षा में पढ़ता है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।’



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article