19.9 C
Munich
Wednesday, July 17, 2024

लोकसभा रिजल्ट से पहले अरुणाचल में लहराया भगवा, क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ी भाजपा

Must read


ऐप पर पढ़ें

Arunachal Pradesh Election Result: लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जू को घोषित किए जाएंगे, लेकिन उससे पहले अरुणाचल प्रदेश में भाजपा शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है। यहां आज मतों की गिनती जारी है। अब तक 35 सीटों के रुझान सामने आए हैं। इनमें से 10 सीटों पर बीजेपी पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। वहीं, 19 पर आगे चल रही है। इसके अलावा, तीन सीटों पर एनपीपी और अन्य के खाते में तीन सीटें जाती दिख रही हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले लोकसभा चुनाव के लिए सातवें चरण की वोटिंग खत्म होने के साथ ही तमाम सर्वे एजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिट पोल जाकी किए। अरुणाचल प्रदेश के भी आंकड़े सामने आए थे। एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी अरुणाचल प्रदेश में 44 से 51 सीटें जीत सकती है। वहीं एनपीपी के खाते में 2 से 6 सीटें और कांग्रेस को केवल एक से चार सीटों पर जीत हासिल करने की संभावना है। अन्य के खाते में दो से 6 सीटें जा सकती हैं। 

60 विधानसभा सीटों वाले अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को मतदान हुआ। यहां 82.95 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। यहां लड़ाई सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच है। भाजपा ने सभी 60 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, जबकि कांग्रेस ने केवल 19 सीटों पर चुनाव लड़ा। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने भी अरुणाचल प्रदेश में उम्मीदवार उतारे हैं।

भाजपा ने पहले ही 10 सीटें निर्विरोध जीत ली हैं। बोमडिला, चौखाम, ह्युलियांग, ईटानगर, मुक्तो, रोइंग, सागली, ताली, तलिहा और जीरो-हापोली में भाजपा के अलावा किसी दूसरे दलों के उम्मीदवारों ने नामांकन नहीं किया।

अरुणाचल प्रदेश में प्रमुख चेहरों में मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उपमुख्यमंत्री चौना मीन शामिल हैं। अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में बियुराम वाहगे (भाजपा), निनॉन्ग एरिंग (भाजपा), करिखो क्री (एनपीपी), पानी तारम (भाजपा), कुमार वली (कांग्रेस), कामलुंग मोसांग (भाजपा), वांगकी लोवांग (भाजपा) और जम्पा थिरनली कुंखप (कांग्रेस) शामिल हैं।

2019 में भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश में 41 सीटें जीती थीं। जनता दल (यूनाइटेड) को सात, एनपीपी को पांच, कांग्रेस को चार, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) को एक सीट मिली थी। दो निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी हुए थे।



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article