Last Updated:
Mahendra Singh Dhoni News: महेंद्र सिंह धोनी ने रांची में अपने दोस्त टेनिस कोच काका का बर्थडे साधारण तरीके से मनाने उनके घर पहुंच गए. धोनी ने मजाक में कहा कि पहले भाभी को केक खिलाएं. इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- धोनी ने दोस्त काका का बर्थडे साधारण तरीके से मनाया.
- धोनी ने मजाक में कहा, पहले भाभी को खिलाएं केक.
- धोनी को ताम-झाम पसंद नहीं, सादगी से रहते हैं.
रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल रांची में रिलैक्स कर रहे हैं. कभी वह अपने फार्म हाउस में मछली पकड़ते हुए नजर आते हैं, तो कभी रांची के रिंग रोड में अपना यामाहा बाइक चलाते हुए नजर आते हैं. ऐसे में फैन्स हमेशा धोनी को नए-नए अवतार में देखकर काफी खुश होते हैं. अब बीती रात धोनी अचानक से अपने एक दोस्त का बर्थडे मानने उसके घर पहुंच गए.
धोनी बोले- पहले भाभी को खिलाएं केक
आखिरकार, धोनी ने भी अपने दोस्त के हाथ से केक खाया और एकदम सिंपल तरीके से जन्मदिन मना कर वहां से चुपचाप निकल गए. जैसा कि वह हमेशा शांति से अपना काम करके निकल जाते हैं. इस दौरान उन्होंने एक ग्रे कलर का शर्ट और लोअर पहना था. वह एकदम सादे तरीके से पहुंचे थे.
महेंद्र सिंह धोनी को वैसे भी ज्यादा ताम झाम पसंद नहीं आता है. उनके मित्र काका बताते हैं कि वह हमेशा ऐसे ही रहना पसंद करते हैं. वह एकदम सादा साधारण रहते हैं. हर चीज सहजता और सिंपल तरीके से करने की उनकी कोशिश रहती है. वह अपने जिगरी दोस्त का बर्थडे कभी नहीं भूलते हैं. अगर वह रांची में हैं, तो वह जरूर आएंगे और सरप्राइज देने में माहिर हैं. वह बताते भी नहीं हैं कि कब आने वाले हैं. बस दोस्तों को यहां अचानक से आ जाते हैं.