5.7 C
Munich
Thursday, October 3, 2024

नवरात्र में होगा 'डबल खर्चा', नारियल-काजू-बादाम-मखाना से लेकर हर ड्राई फ्रूट के दाम बढ़े, जानिए ताजा रेट

Must read


लखनऊ: नवरात्र पर इस बार देवी पूजा और व्रत करने वालों को पूजा के नैवेद्य व फलाहार के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी. पूजा में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले नारियल का दाम इस बार 80 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गया है. वहीं, काजू और बादाम की कीमत 200 से 300 रुपये बढ़ गई है. जो मखाना 650 से 700 रुपये किलो बिकता था, वह इस बार 1200 से 1800 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है. वहीं चिरौंजी 1600—1700 रुपये से बढ़कर 1900—2000 रुपये किलो पहुंच गया है.

नवरात्र का पर्व तीन अक्तूबर से शुरू हो रहा है. ऐसे में बाजार सज गए हैं. पूजन सामग्री के साथ फलाहार व सूखे मेवे का बाजार भी गर्म है. महंगाई का असर सब जगह देखने को मिल रहा है. थोक बाजार में पिछले साल के मुकाबले नारियल गोला की कीमत 50 रुपये, काजू और बादाम की 100 से 150 रुपये प्रति किलो बढ़ी है. वहीं, फुटकर बाजार में ये और महंगे हुए हैं. हालांकि, अन्य फलाहार सिंघाड़ा आटा, कूटू का आटा, मूंगफली, रामदाना व साबूदाना के भाव में बस मामूली अंतर है.

त्योहार से पहले ही जहां सब्जियां के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिलती है, वहीं अब मेवा भी अछूता नहीं है. महंगाई का असर दालों, सब्जियां पर एक ओर जहां देखने को मिल रहा था, वहीं अब मखाने, काजू, किशमिश जैसे मेवाओं पर भी इसका असर दिख रहा है.

बीते दो से तीन महीने में लगातार मेवा के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. मेवा के दाम बढ़ने के साथ ही मांग भी कम हो गई. इसके साथी लोगों की जेब पर भी इसका असर पड़ने लगा. मेवा के दाम दिन पर दिन आसमान छू रहे हैं. हाल यह है कि कुछ मेवाओं के दाम तो बीते दो से तीन महीने में दोगुने हो गए हैं. ऐसे में ग्राहक मेवे की ओर रुचि नहीं ले रहे हैं.

व्रत की खाद्य सामग्री की कीमत (कीमत रुपये प्रति किलो के अनुसार)

सामग्री                 थोक रेट             फुटकर रेट
सिंघाड़ा आटा          75                      95
कूटू आटा                85                     110
मूंगफली दाना          120                   144
रामदाना                  85                     110
साबूदाना                 75                      90
मखाना                  1200             1400-1800
नारियल गोला          200                   240
किशमिश                250                   280
काजू                      1000                1200
बादाम                     800                 1000
अंजीर                     1000               1200
अखरोट                  1000               1200

Tags: Dry Fruits, Navratri Celebration, Navratri festival



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article