19.9 C
Munich
Wednesday, October 9, 2024

गुजरात में मौसम की बेरुखी, कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट

Must read


Gujarat Mausam: गुजरात में नवरात्रि की चलह पहल के बीच कई जिलों में मौसम खराब होने की चेतावनी जारी की गई है। किन जिलों में मौसम हो सकता है खराब जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

Uttarakhand Weather Forecast: ऐसे में जब गुजरात में नवरात्रि की धूम है और लोग त्योहार मना रहे हैं, कई जिलों में मौसम की आंखमिचौली देखी जा सकती है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे के दौरान गुजरात के कई जिलों में मौसम खराब रह सकता है। IMD ने सूबे कुछ हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। खासकर मौसम की यह बेरुखी गुजरात रीजन में देखी जाएगी।

मौसम विभाग ने सूबे में दो दिन मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। IMD ने अगले 24 घंटे के दौरान नर्मदा, सूरत, डांग, तापी, नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा, नगर हवेली, अमरेली, भावनगर, गिर, सोमनाथ और दीव जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 10 अक्टूबर को दक्षिण गुजरात रीजन के नर्मदा, सूरत, डांग, तापी, नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा और नगर हवेली जिलों में जबकि सौराष्ट्र के अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ और दीव जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान गरज चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना है।

IMD का कहना है कि लक्षद्वीप और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और मध्य अरब सागर पर एक डिप्रेशन में तब्दील होने की संभावना है। इससे मौसम में उलटफेर देखा जा सकता है। फिलहाल गुजरात रीजन में दो दिन मौसम खराब रह सकता है।



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article