18.1 C
Munich
Friday, September 20, 2024

अरबाज के प्रेमजाल में फंसी नाबालिग, अपने ही दोस्तों से करवाया रेप; 6 गिरफ्तार

Must read


गुजरात के जूनागढ़ की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को अरबाज नाम के लड़के से प्रेम हो गया। लड़की ने ये सोचकर प्रेम किया कि वो दोनों साथ मिलकर एक बेहतर जिंदगी बनाएंगे। लेकिन अरबाज के दिल में कुछ और ही था। उसने लड़की को वेश्यावृत्ति के धंधे में डाल दिया। इस दौरान अरबाज के दोस्तों के साथ ही कई लोगों ने नाबालिग लड़की को अपनी हवश का शिकार बनाया। जब लड़की के पिता ने बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आइए जानते हैं पूरा मामला।

जूनागढ़ की रहने वाली नाबालिग लड़की अपने प्रेमी अरबाज के साथ घर छोड़कर चली गई। इस उम्मीद में कि वो दोनों मिलकर बेहतर जिंदगी बिताएंगे। लेकिन अरबाज के मंसूबे कुछ और थे। उसने नाबालिग को गंदे धंधे में फंसा दिया। ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, अरबाज जूनागढ़ से लेकर लड़की को राजकोट पहुंचा। यहां उसने नाबालिग को अपने साथी रेहान के हाथों में सौंप दिया। रेहान पर आरोप है कि वो नाबालिग को एक अपार्टमेंट में ले गया और वहां उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी नाबालिग को लेकर एक होटल में गए। यहां अरबाज के दोस्त कृपाल, अंशू सुमरा, हार्दिक, फरदीन औ सत्यम ने बारी-बारी से रेप किया। इस मामले में होटल मैनेजर पर भी नाबालिग से जबरदस्ती वेश्यावृत्ति करवाने का आरोप लगा है।

बीती 11 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि राजकोट के किसनपारा रोड पर एक होटल में लड़की को कैद करके रखा गया है। पुलिस ने यहां से लड़की को बरामद कर लिया। इस बारे में जानकारी देते हुए जूनागढ़ के डीएसपी हितेश दहिया ने बताया कि उन्होंने नाबालिग के बयान के आधार पर कई होटलों में छापा मारा। यहां से रेहान, किरन बिष्ट, आकाश, हीरेन सुथार, जैस्मिन वांकर और हार्दिक जापड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में आरोपी अरबाज की तलाश की जा रही है।



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article