9.5 C
Munich
Saturday, October 19, 2024

रिटायर्ड होकर इस शख्स ने खोली संस्था, अब गरीब बेटियों की कराते हैं शादी

Must read


धीर राजपूत/ फिरोजाबाद : बिजली विभाग की नौकरी से रिटायर होने के बाद एक शख्स ने गरीब और बेसहारा लोगों के लिए एक संस्था की शुरुआत की. जिसके जरिए लोगों की मदद की जाती है और गरीब कन्याओं की शादी भी कराई जाती है. संस्था द्वारा बेटियों की शादी का पूरा खर्चा उठाया जाता है. इतना ही नहीं समय-समय पर भूखे लोगों को भोजन औऱ कपड़ो के जरिए भी इस संस्था द्वारा मदद की जाती है. संस्था में कई लोग जुड़कर लोगों की मदद करते हैं. संस्था का उद्धेश्य जन सेवा करना है.

फिरोजाबाद के टूंडला में संकल्प सेवा संस्था के सदस्य महेंद्र झा ने लोकल 18 से बातचीत की और कहा कि टूंडला में संकल्प सेवा संस्था की शुरुआत लगभग दस साल पहले हुई थी. बिजली विभाग में से रिटायर होने के बाद आरपी शर्मी ने बेबस और गरीब लोगों की मदद के लिए इस संस्था को शुरू की. वहीं उन्होंने कहा कि इस संस्था का उदेश्य सिर्फ लोगों की मदद करना है. भूखे लोगों को हमारी संस्था द्वारा भोजन की व्यवस्था कराई जाती है. इसके अलावा सर्दियों औऱ गर्मियों में कपड़ों  से लेकर खाना-पानी की व्यवस्था इस संस्था द्वारा कराई जाती है. लोगों की मदद के लिए संस्था से जुड़े लोग पैसा इकट्ठा करते हैं औऱ व्यवस्था कराते हैं. इस संस्था को कहीं से कोई भी सरकारी मदद नहीं मिलती है.

गरीब कन्याओं की शादी में करते हैं मदद

संकल्प सेवा संस्था द्वारा गरीब औऱ असहाय परिवार की कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी उठाई जाती है.इसके साथ ही शादी में दिया जाने वाला सामान जैसे बर्तन,कपड़े,बेड,सोफा आदि के अलावा ज्वैलरी की भी मदद इस संस्था द्वारा की जाती है.इस संस्था के लोग हर साल सैकड़ो कन्याओं की शादी कराते हैं.वहीं शादी में होने वाली दावत की भी जिम्मेदारी इस के लोगों की रहती है.अन्य कार्यक्रमों के जरिए भी संस्था गरीब लोगों की मदद करती है.

FIRST PUBLISHED : October 11, 2024, 13:25 IST



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article