21.4 C
Munich
Thursday, August 29, 2024

प्रियंका चोपड़ा ने अनंत-राधिका की शादी में मचाया धमाल, सुबह होती ही ससुराल के लिए रवाना हुईं 'देसी गर्ल'

Must read


नई दिल्ली. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में सितारों ने जबरदस्त धूम मचाई. बॉलीवुड से हॉलीवुड तक के शादी मेहमान इस शाही शागी के गवाह बने. इस शादी में ‘देसी गर्ल’ यानी प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक जोनास के साथ मुंबई पहुंची. शादी में उन्होंने अपने देसी अवतार से फिर सुर्खियां लूटी. शादी में उन्होंने जमकर धमाल मचाया और सुबह राधिका मर्चेंट की विदाई के तुरंत बाद प्रियंका चोपड़ा अपने ससुराल लॉस ऐंजेलेस के लिए विदेश रवाना हो गईं.

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास के साथ ऑस्ट्रेलिया से सीधे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए मुंबई पहुंची थीं. लेकिन मुंबई से अपने ससुराल के लिए ‘देसी गर्ल’ अकेले रवाना हुई. क्योंकि निक शादी में कुछ देर शामिल होने के बाद, शुक्रवार रात को ही अपने घर के लिए रवाना हो गए थे.

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड वेडिंग में शामिल होने के बाद पीसी को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा मुंबई पर नजर आईं. पैप्स ने शनिवार की सुबह प्रियंका को एयरपोर्ट को देखा तो प्रियंका ने उन्हें (पैप्स) को निराश नहीं किया. उन्होंने कार से उतरकर पोज दिए और पैप्स को इशारे में कहा जाकर सो जाएं. इस दौरान वह अकेली ही नजर आईं.





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article