13.1 C
Munich
Friday, August 23, 2024

बिहार: रूपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 57.25 प्रतिशत मतदान, एक मतदान केंद्र पर हिंसा, एक पुलिसकर्मी घायल

Must read


बिहार की रूपौली विधानसभा सीट पर बुधवार को हुए उपचुनाव में 57.25 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस दौरान पुलिस टीम पर भीड़ क हमले में एक अधिकारी समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार शाम छह बजे तक कुल 3,13,664 मतदाताओं में से 57.25 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था और शाम छह बजे संपन्न हुआ। मतदान के दौरान विभागीय नियंत्रण कक्ष में कुल 12 शिकायत प्राप्त हुईं, जिनका समय पर निपटान कर दिया गया।



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article