8.6 C
Munich
Monday, October 21, 2024

मां बनने के बाद काम पर लौटीं दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह ने शेयर किया वीडियो, फैंस पूछने लगे बेटी का नाम

Must read


नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मां बनने के बाद काम पर लौट आई हैं. पिछले महीने एक्ट्रेस ने पति रणवीर सिंह के साथ बेटी का स्वागत किया था. 15 अक्टूबर को रणवीर ने पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ अपने नए विज्ञापन का वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों साथ में नजर आ रहे हैं. पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स की बरसात हो गई है. कुछ फैंस ने कपल से उनकी बेटी का नाम रिवील करने की रिक्वेस्ट कर दी है.

रणवीर सिंह के पोस्ट पर एक फैन ने लिखा, ‘सबसे शानदार जोड़ी. दूसरे ने कमेंट किया, ‘यह बहुत प्यारा है’. यही नहीं, कई फैंस ने कपल से अपनी नन्ही परी नाम बताने की भी रिक्वेस्ट की. एक यूजर ने लिखा, ‘अरे रणवीर, आपकी बच्ची का नाम क्या है? हम फैंस बेबी के नाम का जानने का इंतजार कर रहे हैं.’

मालूम हो कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में शादी रचाई थी. इससे पहले दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था. 8 सितंबर को कपल की बेटी का जन्म हुआ है, जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को दी थी.





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article