13.8 C
Munich
Sunday, October 20, 2024

गुजरात में बिजली गिरने से 5 की मौत, 3 दिन मौसम रहेगा खराब, इन जिलों में यलो अलर्ट

Must read


Gujarat Rain: गुजरात के विभिन्न हिस्सों में मौसम खराब हो गया है। अमरेली जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई है। IMD ने कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

Gujarat Mausam: गुजरात में एकबार फिर मौसम ने करवट ली है। बीते 24 घंटे के दौरान दक्षिण गुजरात रीजन के अलग-अलग हिस्सों में जोरदार बारिश देखी गई है। उत्तर गुजरात रीजन और सौराष्ट्र में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश देखी गई है। गुजरात के अमरेली जिले में शनिवार की शाम को बड़ा हादसा हुआ। आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान गुजरात के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की मानें तो गुजरात के विभिन्न जिलों में तीन दिन तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान गुजरात के दक्षिण गुजरात रीजन के नर्मदा, सूरत, तापी, नवसारी, डांग, वलसाड, दमन, दादर नगर हवेली जबकि सौराष्ट्र के राजकोट, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर और द्वारका जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं दक्षिण गुजरात रीजन के वडोदरा, छोटा उदयपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी और दमन, दादरा नगर हवेली जबकि उत्तर गुजरात क्षेत्र के अहमदाबाद, आणंद, पंचमहल और दाहोद और सौराष्ट्र के सुरेन्द्रनगर, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, मोरबी, द्वारका, गिर सोमनाथ, बोटाद और दीव जिलों के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। IMD ने 19 अक्टूबर को दक्षिण गुजरात रीजन के नवसारी, डांग, वलसाड, दमन, दादर नगर हवेली जबकि सौराष्ट्र के अमरेली, भावनगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

खबर अपडेट हो रही है।



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article