12.9 C
Munich
Wednesday, October 2, 2024

कच्छ में श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को ट्रक ने मारी टक्कर; 2 महिला समेत 1 बच्चे की मौत

Must read


गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर और ट्रक में भीषण भिडंत हो गई। इसमें 2 महिलाओं समेत एक बच्चे की मौत हो गई है।

Ratan Gupta कच्छ, पीटीआईWed, 2 Oct 2024 11:39 AM
share Share

गुजरात में ट्रक और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर होने से खतरनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें दो महिलाओं समेत एक बच्चे की जान चली गई है। घटना गुजरात के कच्छ जिले की है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर सवार 11 अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। सभी लोग तीर्थयात्रा करके लौट रहे थे तभी उनके साथ ये हादसा हो गया।

ट्रैक्टर सवार सभी श्रद्धालू आशापुरा माता मंदिर से होकर लौट रहे थे। ये मंदिर लखपत तालुका में है, लेकिन इसी बीच रास्ते में इतना भयंकर हादसा हो गया। ट्रैक्टर को पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्क इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं और एक नौ साल का बच्चा शामिल है।

ट्रैक्टर सवार अन्य लोगों को चोटें भी आई हैं। इनमें 11 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बारे में सामाखियाली पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर सवार सभी लोग मोरबी जिले के खाखरेची के रहने वाले हैं। अधिकारियों ने बताया कि हम आगे की जांच कर रहे हैं।

मरने वाले लोगों के घर सूचना पहुंचा दी गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। छोटे बच्चे की मौत की खबर पर घरवाले सदमें मे हैं। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराने भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।  



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article