22.5 C
Munich
Sunday, September 22, 2024

झूठ फैला रही है बीजेपी; सिखों पर अपनी टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी की सफाई, वीडियो किया शेयर

Must read


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में सिखों के लिए कही अपनी बात पर भाजपा के हमलों का जवाब दिया है। उन्होंने भाजपा पर उनकी बात को तोड़ मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया। अमेरिका में दिए अपने भाषण कि एक क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए गांधी ने लिखा कि भाजपा अमेरिका में मेरी बातों को लेकर झूठ फैला रही है। मैं भारत और विदेश में रह रहे हर सिख भाई और बहन से पूछना चाहता हूं कि क्या मैंने जो कहा है उसमें कुछ भी गलत है? क्या ऐसा होना चाहिए? क्या भारत ऐसा देश नहीं बनेगा जहां हर सिख और हर भारतीय बिना किसी डर के स्वतंत्र रूप से अपने धर्म का पालन कर सकें?

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष ने अमेरिका में की गई अपनी टिप्पणी का बचाव करते हुए कहा कि भाजपा उन्हें चुप कराने का प्रयास कर रही है। क्योंकि वह सच्चाई का सामना नहीं करना चाहते। गांधी ने कहा कि हमेशा कि तरह इस बार भी वह झूठ का सहारा ले रहे हैं। वह मुझे चुप कराना चाहते हैं लेकिन मैं हमेशा वही कहूंगा जो भारत को परिभाषित करता है यानि हमेशा भारत की एकता विविधता और समानता की बात करूंगा।

अमेरिका के वर्जीनिया में भारतीय अमेरिकियों की एक सभा को संबोधित करने के दौरान गांधी ने भारत में अल्पसंख्यक समुदायों के सामने आने वाली चुनौतियों पर बात की थी। उन्होंने भाजपा और उसके वैचारिक केंद्र राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर भारत के एक ऐसे दृष्टिकोण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया जहां कुछ धर्मों, भाषाओं और समुदायों को नीचा माना जाता है।

गांधी ने वीडियो में कहा कि यह लड़ाई राजनीति के बारे में नहीं है, यह जमीनी है। लड़ाई इस बात के लिए है कि क्या उसे (एक सिख व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए) भारत में अपनी पगड़ी, अपना कड़ा पहनने और गुरुद्वारा जाने की अनुमति दी जाएगी। और यह सिर्फ उसके लिए नहीं है, सभी धर्मों के लिए है। आरएसएस मूल रूप से जो कह रहा है वह यह है कि कुछ राज्य अन्य राज्यों से हीन है, कुछ भाषाएं अन्य भाषाओं से हीन हैं, कुछ समुदाय अन्य समुदायों से हीन हैं। इस पर हमारी राय यह है कि चाहे आप पंजाब, हरियाणा,राजस्थान या एमपी या किसी भी राज्य से हों, आप सभी को अपने इतिहास अपनी परंपराएं, भाषा है इस सब के बाद भी आप सब भारत के लिए जरूरी हो, आपसे मिलकर ही भारत बनेगा। सभी एक दूसरे का सम्मान करें। यह वो भारत है जो की हम बनाना चाहते हैं।

इससे पहले राहुल गांधी के अमेरिका में दिए इस भाषण पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गांधी पर हमला बोलते हुए कहा था कि उन्होंने कहा कि राहुल की यह टिप्पणी भयावह है, वह भारत में सिखों के साथ व्यवहार के बारे में झूठ फैला रहे हैं। एक कॉन्फ्रेंस के दौरान पुरी ने कहा कि गांधी प्रवासी सिख लोगों की भावनाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। उन्होंने जो भी बात वहां पर कही उसका वास्तविकता से दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी उन लोगों के सामने बोलते हुए झूठी कहानी फैलाने की कोशिश कर रहे थे, जो मेरे समुदाय से हैं और कड़ी मेहनत और ईमानदारी के साथ अमेरिका में आजीविका कमाने की कोशिश कर रहे हैं।उनका देश (भारत) से ज्यादा संबंध नहीं है। वह जो कहानी बनाने की कोशिश कर रहे हैं उससे भारत के सामाजिक ताने बाने को खतरा पहुंच सकता है, यह बहुत ही खतरनाक है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि यह दुखद है कि नेता प्रतिपक्ष वैश्विक मंच पर भारत की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय को न केवल अनुमति दी जाती है, बल्कि उनकी धार्मिक प्रथाओं के लिए उनका सम्मान भी किया जाता है। पूरा देश हमारी संस्कृति की रक्षा में सिखों द्वारा निभाई गई महान भूमिका को पहचानता है और उसका सम्मान करता है।



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article