8.3 C
Munich
Sunday, May 12, 2024

बिहार: पटना बना कोरोना का हॉटस्पॉट, एक ही दिन में मिले 8 संक्रमित मरीज

Must read

पटना

बिहार की राजधानी पटना में पांच और कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 136 हो गई है। वहीं एक ही दिन में पटना से आठ पॉजिटिव केस सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, पांच नए पॉजिटिव मरीजों में से तीन पुरुष जिनकी उम्र क्रमश 28,32,45 साल है, पटना के खाजपुरा इलाके में रहने वाले हैं। वहीं 42 वर्षीय एक पुरुष जिले के जगदेवपथ का है और एक पुरुष जिसकी उम्र 35 साल की है वो सालिमपुर का है। वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सभी पॉजिटिव मरीजों की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री पता लगाई जा रही है। इससे पहले बुधवार सुबह पटना के खाजपुरा इलाके से तीन मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से दो महिलाएं और 57 साल का एक पुरुष शामिल हैं। साथ ही बिहारशरीफ की एक 26 साल की महिला और पूर्वी चंपारण का एक 25 साल का युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article