23.7 C
Munich
Tuesday, July 15, 2025

दोस्त की बर्थडे पार्टी में ऐसा क्या बोल गए धोनी, हंसते-हंसते लोटपोट हो गए सब

Must read


Last Updated:

Mahendra Singh Dhoni News: महेंद्र सिंह धोनी ने रांची में अपने दोस्त टेनिस कोच काका का बर्थडे साधारण तरीके से मनाने उनके घर पहुंच गए. धोनी ने मजाक में कहा कि पहले भाभी को केक खिलाएं. इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग…और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • धोनी ने दोस्त काका का बर्थडे साधारण तरीके से मनाया.
  • धोनी ने मजाक में कहा, पहले भाभी को खिलाएं केक.
  • धोनी को ताम-झाम पसंद नहीं, सादगी से रहते हैं.

रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल रांची में रिलैक्स कर रहे हैं. कभी वह अपने फार्म हाउस में मछली पकड़ते हुए नजर आते हैं, तो कभी रांची के रिंग रोड में अपना यामाहा बाइक चलाते हुए नजर आते हैं. ऐसे में फैन्स हमेशा धोनी को नए-नए अवतार में देखकर काफी खुश होते हैं. अब बीती रात धोनी अचानक से अपने एक दोस्त का बर्थडे मानने उसके घर पहुंच गए.

दरअसल, शनिवार की रात महेंद्र सिंह धोनी अचानक से टेनिस कोच काका के बर्थडे में पहुंच गए. जो कि उनके मित्र भी हैं. महेंद्र सिंह धोनी अक्सर उनके साथ  स्टेडियम के टेनिस कोर्ट में टेनिस खेलते हुए नजर आते हैं. ऐसे में उन्होंने अचानक से उनके बर्थडे पर आकर उन्हें सरप्राइज दे दिया. बिना किसी ताम झाम के एकदम साधारण तरीके से केक कटकर माही ने अपने दोस्त का जन्मदिन मनाया.

धोनी बोले- पहले भाभी को खिलाएं केक

वहीं, घर पर जब काका ने केक कटिंग करके धोनी को केक खिलाना चाहा तो धोनी ने मजाक में वहां सब को हंसा दिया. दरअसल, धोनी अपनी मजाकिया अंदाज के लिए भी फेमस है. धोनी ने कहा कि केक मुझे नहीं, पहले भाभी को खिलाएं. क्योंकि आपको घर में रहना है. हम तो भाई केक कटवा के चले जाएंगे. ऐसे में पहले भाभी को खिलाएं. यह बात सुनकर सारे लोग हंसने लगे.

आखिरकार, धोनी ने भी अपने दोस्त के हाथ से केक खाया और एकदम सिंपल तरीके से जन्मदिन मना कर वहां से चुपचाप निकल गए. जैसा कि वह हमेशा शांति से अपना काम करके निकल जाते हैं. इस दौरान उन्होंने एक ग्रे कलर का शर्ट और लोअर पहना था. वह एकदम सादे तरीके से पहुंचे थे.

ज्यादा ताम-झाम नहीं पसंद करते माही

महेंद्र सिंह धोनी को वैसे भी ज्यादा ताम झाम पसंद नहीं आता है. उनके मित्र काका बताते हैं कि वह हमेशा ऐसे ही रहना पसंद करते हैं. वह एकदम सादा साधारण रहते हैं. हर चीज सहजता और सिंपल तरीके से करने की उनकी कोशिश रहती है. वह अपने जिगरी दोस्त का बर्थडे कभी नहीं भूलते हैं.  अगर वह रांची में हैं, तो वह जरूर आएंगे और सरप्राइज देने में माहिर हैं. वह बताते भी नहीं हैं कि कब आने वाले हैं. बस दोस्तों को यहां अचानक से आ जाते हैं.

homecricket

दोस्त की बर्थडे पार्टी में ऐसा क्या बोल गए धोनी, हंसते-हंसते लोटपोट हो गए सब



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article