SENSEX ₹78,581.00 Live | NIFTY 50 ₹24,624.65 Live | RELIANCE ₹1,280.00 Live | TCS ₹2,413.00 Live | HDFC BANK ₹735.00 Live | ICICI BANK ₹1,450.10 Live | INFOSYS ₹1,174.00 Live | ITC ₹286.95 Live | SBIN ₹1,055.00 Live | BHARTI AIRTEL ₹1,978.00 Live | L&T ₹4,057.00 Live | HUL ₹2,085.30 Live | BAJFINANCE ₹1,158.80 Live | MARUTI ₹14,190.00 Live | SUNPHARMA ₹1,940.00 Live | TATA MOTORS ₹Live... Live | NTPC ₹349.90 Live | AXIS BANK ₹1,253.90 Live | TITAN ₹4,912.40 Live | POWERGRID ₹281.75 Live | ASIAN PAINT ₹2,760.00 Live | ZOMATO ₹Live... Live | ADANI ENT ₹3,050.00 Live | VODAFONE IDEA ₹12.80 Live | TATAPOWER ₹383.00 Live View Market Dashboard >
TRADING NEWS
किसान, कृषि और ऊर्जा-तीनों को मजबूत बनाएगी एथेनॉल नीति: शिवराज सिंह चौहान
RELIGIOUS Himachal Pradesh

जनजातीय उत्सव-2026 की महानाटी में गूंजेगी लाहौल-स्पीति की सांस्कृतिक विरासत

By Admin Desk
05 Aug, 2026 - 05:48 IST
जनजातीय उत्सव-2026 की महानाटी में गूंजेगी लाहौल-स्पीति की सांस्कृतिक विरासत
लाहौल-स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव-2026 के तहत 14 अगस्त को पारंपरिक वैभव से सजी भव्य महानाटी का आयोजन किया जाएगा। अगस्त 04,लाहौल-स्पीति (हिमाचल प्रदेश): लाहौल-स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव-2026 के तहत 14 अगस्त को पारंपरिक वैभव से सजी भव्य महानाटी का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त एवं राज्य स्तरीय जनजातीय मेला समिति की अध्यक्ष किरण भड़ाना ने बताया कि महानाटी का शुभारंभ पारंपरिक शोभायात्रा के समापन के तुरंत बाद होगा। इस आयोजन में जिले की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और जनजातीय विरासत की अनूठी झलक देखने को मिलेगी। उपायुक्त ने जिले के सभी महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय सांस्कृतिक दलों और अन्य पात्र समूहों से उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इच्छुक समूह अपनी सहभागिता की पुष्टि शीघ्र खंड विकास अधिकारी, केलांग के कार्यालय में करें, ताकि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जा सकें। उन्होंने विश्वास जताया कि जनजातीय उत्सव-2026 की महानाटी जिले की सांस्कृतिक समृद्धि, लोककला और सामुदायिक सौहार्द का जीवंत प्रतीक बनेगी तथा इस सांस्कृतिक महाआयोजन को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनाएगी।