Thursday, 27 August, 2026 e-Paper
SENSEX ₹77,362.42 Live | NIFTY 50 ₹24,175.45 Live | RELIANCE ₹1,296.30 Live | TCS ₹2,247.40 Live | HDFC BANK ₹720.05 Live | ICICI BANK ₹1,442.10 Live | INFOSYS ₹1,111.80 Live | ITC ₹268.85 Live | SBIN ₹1,046.60 Live | BHARTI AIRTEL ₹1,901.70 Live | L&T ₹4,039.70 Live | HUL ₹2,007.20 Live | BAJFINANCE ₹1,089.50 Live | MARUTI ₹13,447.00 Live | SUNPHARMA ₹1,912.70 Live | TATA MOTORS ₹Live... Live | NTPC ₹328.80 Live | AXIS BANK ₹1,260.00 Live | TITAN ₹5,113.20 Live | POWERGRID ₹262.90 Live | ASIAN PAINT ₹2,649.00 Live | ZOMATO ₹Live... Live | ADANI ENT ₹3,147.80 Live | VODAFONE IDEA ₹15.01 Live | TATAPOWER ₹349.00 Live View Market Dashboard >
TRADING NEWS
किसान, कृषि और ऊर्जा-तीनों को मजबूत बनाएगी एथेनॉल नीति: शिवराज सिंह चौहान
India Gujarat

प्रतिभाओं को मंच देने वाले मांगूदेव सिंह राठौड़ को मिला मानद डॉक्टरेट सम्मान

By Admin Desk
26 Aug, 2026 - 21:38 IST
प्रतिभाओं को मंच देने वाले मांगूदेव सिंह राठौड़ को मिला मानद डॉक्टरेट सम्मान
नई दिल्ली। प्रतिभा, ज्ञान और सामाजिक सरोकारों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रहे भारतीय बुद्धिजीवी संघ एवं जीनियस क्लब ऑफ इंडिया के चेयरमैन-संयोजक मांगूदेव सिंह राठौड़ को नई दिल्ही में आयोजित एक विशेष समारोह में मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। सम्मान समारोह में राठौड़ को शैक्षणिक परिधान में मानद उपाधि प्रदान की गई तथा प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। राठौड़ अपनी संस्थान जीनियस क्लब ऑफ इंडिया के माध्यम से प्रतिभाशाली, बुद्धिजीवी एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों को जोड़ने और उन्हें पहचान दिलाने की दिशा में कार्य कर रहे है। उनका मानना है कि देश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें सही मंच, सम्मान और अवसर उपलब्ध कराने की है। मानद डॉक्टरेट का यह सम्मान उनके सामाजिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को मिली एक महत्वपूर्ण पहचान के रूप में देखा जा रहा है। सम्मान प्राप्त करने के बाद मांगूदेव सिंह राठौड़ ने कहा कि यह उपाधि उनके लिए एक नई जिम्मेदारी भी लेकर आई है। वे भविष्य में प्रतिभाओं और बुद्धिजीवियों को जोड़ने तथा समाजहित में रचनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए और अधिक सक्रियता से कार्य करेंगे। राठौड़ की इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों, सहयोगियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
प्रतिभाओं को मंच देने वाले मांगूदेव सिंह राठौड़ को मिला मानद डॉक्टरेट सम्मान