SENSEX ₹78,581.00 Live | NIFTY 50 ₹24,624.65 Live | RELIANCE ₹1,280.00 Live | TCS ₹2,413.00 Live | HDFC BANK ₹735.00 Live | ICICI BANK ₹1,450.10 Live | INFOSYS ₹1,174.00 Live | ITC ₹286.95 Live | SBIN ₹1,055.00 Live | BHARTI AIRTEL ₹1,978.00 Live | L&T ₹4,057.00 Live | HUL ₹2,085.30 Live | BAJFINANCE ₹1,158.80 Live | MARUTI ₹14,190.00 Live | SUNPHARMA ₹1,940.00 Live | TATA MOTORS ₹Live... Live | NTPC ₹349.90 Live | AXIS BANK ₹1,253.90 Live | TITAN ₹4,912.40 Live | POWERGRID ₹281.75 Live | ASIAN PAINT ₹2,760.00 Live | ZOMATO ₹Live... Live | ADANI ENT ₹3,050.00 Live | VODAFONE IDEA ₹12.80 Live | TATAPOWER ₹383.00 Live View Market Dashboard >
TRADING NEWS
किसान, कृषि और ऊर्जा-तीनों को मजबूत बनाएगी एथेनॉल नीति: शिवराज सिंह चौहान
India Delhi

भारत ने की भारतीय ध्वज वाले वाणिज्यिक पोत पर हमला की कड़ी निंदा

By Admin Desk
05 Aug, 2026 - 03:55 IST
भारत ने की भारतीय ध्वज वाले वाणिज्यिक पोत पर हमला की कड़ी निंदा
भारत ने लाल सागर में यमन के तट के पास भारतीय ध्वज वाले वाणिज्यिक पोत एमएसवी फैज नूरे ओलिया पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। अगस्त 04, नई दिल्ली: भारत ने लाल सागर में यमन के तट के पास भारतीय ध्वज वाले वाणिज्यिक पोत एमएसवी फैज नूरे ओलिया (MSV Faize Noore Oliya) पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। यह पोत 4 अगस्त 2026 को हमले के बाद डूब गया। विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक प्रेस बयान के जरिए इस हमले की निंदा करते हुए बताया कि पोत पर सवार सभी 13 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित भारतीय दूतावास स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यमन के अधिकारियों के साथ सक्रिय समन्वय कर रहा है। भारत ने बचाव अभियान में सहयोग के लिए यमन के अधिकारियों का आभार भी व्यक्त किया है। विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने कहा कि क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमले गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि वाणिज्यिक जहाजरानी को निशाना बनाए जाने की घटनाएं तत्काल बंद होनी चाहिए तथा अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर निर्बाध और सुरक्षित नौवहन एवं व्यापार जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए।