SENSEX ₹78,581.00 Live | NIFTY 50 ₹24,624.65 Live | RELIANCE ₹1,280.00 Live | TCS ₹2,413.00 Live | HDFC BANK ₹735.00 Live | ICICI BANK ₹1,450.10 Live | INFOSYS ₹1,174.00 Live | ITC ₹286.95 Live | SBIN ₹1,055.00 Live | BHARTI AIRTEL ₹1,978.00 Live | L&T ₹4,057.00 Live | HUL ₹2,085.30 Live | BAJFINANCE ₹1,158.80 Live | MARUTI ₹14,190.00 Live | SUNPHARMA ₹1,940.00 Live | TATA MOTORS ₹Live... Live | NTPC ₹349.90 Live | AXIS BANK ₹1,253.90 Live | TITAN ₹4,912.40 Live | POWERGRID ₹281.75 Live | ASIAN PAINT ₹2,760.00 Live | ZOMATO ₹Live... Live | ADANI ENT ₹3,050.00 Live | VODAFONE IDEA ₹12.80 Live | TATAPOWER ₹383.00 Live View Market Dashboard >
TRADING NEWS
किसान, कृषि और ऊर्जा-तीनों को मजबूत बनाएगी एथेनॉल नीति: शिवराज सिंह चौहान
India Delhi

किसान, कृषि और ऊर्जा-तीनों को मजबूत बनाएगी एथेनॉल नीति: शिवराज सिंह चौहान

By Admin Desk
05 Aug, 2026 - 04:02 IST
किसान, कृषि और ऊर्जा-तीनों को मजबूत बनाएगी एथेनॉल नीति: शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मंगलवार को ऑल इंडिया किसान कोऑर्डिनेशन कमेटी (AIKCC) के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि भवन में मुलाकात कर एथेनॉल नीति को पूरी तरह किसान-केंद्रित बनाने की मांग रखी। अगस्त 04, नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मंगलवार को ऑल इंडिया किसान कोऑर्डिनेशन कमेटी (AIKCC) के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि भवन में मुलाकात कर एथेनॉल नीति को पूरी तरह किसान-केंद्रित बनाने की मांग रखी। किसान नेताओं ने कहा कि एथेनॉल खेती के लिए बड़ा अवसर है, लेकिन इसका वास्तविक लाभ सीधे किसानों तक पहुँचना चाहिए, न कि केवल कंपनियों या बिचौलियों तक। कृषि मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के सभी सुझाव गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि सरकार एथेनॉल से जुड़े किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि "किसान मेरे लिए भगवान के समान हैं और कृषि भवन के द्वार उनके लिए सदैव खुले हैं।" देशभर के किसान नेताओं ने रखे सुझाव बैठक में पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु सहित विभिन्न राज्यों के किसान नेता शामिल हुए। चर्चा का केंद्र एथेनॉल, किसानों की आय, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), कृषि बाजार और राष्ट्रीय कृषि नीति रहे। किसान प्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि वे एथेनॉल कार्यक्रम के समर्थक हैं, क्योंकि इससे कृषि उत्पादों के लिए पारंपरिक मंडियों के अलावा ऊर्जा क्षेत्र में भी नया और मजबूत बाजार तैयार होगा। उनका कहना था कि गन्ना, मक्का, चावल तथा अन्य फीडस्टॉक आधारित एथेनॉल उत्पादन से किसानों को अधिक खरीदार मिलेंगे, जिससे फसल की बिक्री आसान होगी और भंडारण संबंधी समस्याएं भी कम होंगी। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी फसल का उचित मूल्य सीधे किसानों को मिलना चाहिए। प्रतिनिधियों ने कहा, "हम एथेनॉल के साथ हैं, बशर्ते एथेनॉल नीति भी किसानों के साथ खड़ी रहे।" एथेनॉल को लेकर भ्रम दूर करने की जरूरत बैठक में किसान नेताओं ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया और कुछ अन्य माध्यमों पर एथेनॉल को लेकर कई तरह की गलतफहमियां फैलाई जा रही हैं। कभी इसे वाहनों के लिए नुकसानदेह बताया जाता है तो कभी किसानों के हितों के खिलाफ। उन्होंने सुझाव दिया कि कृषि मंत्रालय और किसान संगठन मिलकर तथ्य आधारित जनजागरूकता अभियान चलाएं। इसके लिए छोटे वीडियो, सोशल मीडिया रील, गांव स्तर की बैठकों और वैज्ञानिक जानकारी के माध्यम से लोगों को बताया जाए कि एथेनॉल से किन-किन फसलों को लाभ होगा और किस प्रकार जल-गहन फसलों से कम पानी वाली फसलों की ओर बदलाव संभव है। किसानों के सुझावों पर सरकार करेगी गंभीर विचार केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार का उद्देश्य एथेनॉल कार्यक्रम का लाभ खेत से लेकर ईंधन तक पूरी मूल्य श्रृंखला में पहुंचाना है, लेकिन सबसे अधिक लाभ किसानों को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि एथेनॉल से देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी और किसानों की आय बढ़ेगी। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी राज्य या फसल के साथ अन्याय न हो। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मक्का, चावल, गन्ना तथा अन्य फीडस्टॉक की मांग और कीमतों के संतुलन को ध्यान में रखते हुए नीति की समीक्षा की जाएगी। विशेष रूप से मक्का उत्पादक किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी। मंत्री ने कहा कि एथेनॉल को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों का जवाब वैज्ञानिक अध्ययन और तकनीकी तथ्यों के आधार पर दिया जाएगा तथा किसान संगठनों के साथ मिलकर सकारात्मक और तथ्यपरक संवाद चलाया जाएगा। सरकार और किसान संगठनों की साझेदारी पर जोर बैठक के अंत में AIKCC के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे गांव-गांव जाकर किसानों के बीच एथेनॉल से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करेंगे और सरकार के साथ मिलकर किसान हितैषी नीति निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। शिवराज सिंह चौहान ने भी कहा कि किसान संगठन सरकार के विरोधी नहीं, बल्कि नीति निर्माण के महत्वपूर्ण साझेदार हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के सुझावों के आधार पर ऐसा ढांचा तैयार किया जाएगा जिससे किसान, कृषि और देश की ऊर्जा सुरक्षा-तीनों को समान रूप से मजबूती मिले। प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख सदस्य AIKCC के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय किसान यूनियन (मान) के पूर्व सांसद भूपिंदर सिंह मान ने किया। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिनोद आनंद, गुरुसाहब सिंह मान, राष्ट्रीय महासचिव गुणवत पाटिल, अजय अनमोल, ललित बहाले पाटिल, बलराज सिंह संधू, सुरजीत सिंह मणि गुर्जर, जुगनू राणा, मनफूल सिंह, वी. मणिक्कम, सुगुणाकर राव, बलवंत सिंह नडियाली, दिनेश शर्मा, बलवीर सिंह तथा शिवाराज सिंह सहित विभिन्न राज्यों के किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
किसान, कृषि और ऊर्जा-तीनों को मजबूत बनाएगी एथेनॉल नीति: शिवराज सिंह चौहान