SENSEX ₹78,581.00 Live | NIFTY 50 ₹24,624.65 Live | RELIANCE ₹1,280.00 Live | TCS ₹2,413.00 Live | HDFC BANK ₹735.00 Live | ICICI BANK ₹1,450.10 Live | INFOSYS ₹1,174.00 Live | ITC ₹286.95 Live | SBIN ₹1,055.00 Live | BHARTI AIRTEL ₹1,978.00 Live | L&T ₹4,057.00 Live | HUL ₹2,085.30 Live | BAJFINANCE ₹1,158.80 Live | MARUTI ₹14,190.00 Live | SUNPHARMA ₹1,940.00 Live | TATA MOTORS ₹Live... Live | NTPC ₹349.90 Live | AXIS BANK ₹1,253.90 Live | TITAN ₹4,912.40 Live | POWERGRID ₹281.75 Live | ASIAN PAINT ₹2,760.00 Live | ZOMATO ₹Live... Live | ADANI ENT ₹3,050.00 Live | VODAFONE IDEA ₹12.80 Live | TATAPOWER ₹383.00 Live View Market Dashboard >
TRADING NEWS
किसान, कृषि और ऊर्जा-तीनों को मजबूत बनाएगी एथेनॉल नीति: शिवराज सिंह चौहान
Business Uttar Pradesh

लखनऊ में ब्रिक्स NSO प्रमुखों की बैठक का अंतिम दिन

By Admin Desk
05 Aug, 2026 - 04:35 IST
लखनऊ में ब्रिक्स NSO प्रमुखों की बैठक का अंतिम दिन
लखनऊ में आयोजित ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों के प्रमुखों की दो दिवसीय बैठक का आज अंतिम दिन है। अगस्त 04, नई दिल्ली- लखनऊ में आयोजित हो रही दो दिवसीय ब्रिक्स देशों के NSO यानी राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों के प्रमुखों की बैठक का अंतिम दिन है। बैठक में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका (ब्रिक्स) देशों के एनएसओ प्रमुख भाग ले रहे हैं। इस बैठक में सदस्य देशों के वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी आधिकारिक सांख्यिकी, नवाचार और डेटा प्रसार में सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा कर रहे हैं। भारत की अध्यक्षता में आयोजित हो रही यह बैठक "लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण" विषय पर आधारित है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अनुसार, सदस्य देश सांख्यिकी प्रकाशनों, सांख्यिकी प्रणालियों में नवाचार तथा ज्ञान एवं सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान में सहयोग को मजबूत करने के लिए इस बैठक में भाग ले रहे हैं।