0.6 C
Munich
Tuesday, April 23, 2024

राजनीति में महिलाओं की भागीदारी से सुनिश्चित होगा विकास

Must read

देहरादून

महिला राजनीतिक सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर ग्राम ढकरानी स्थित पंचायत भवन में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित इस गोष्ठी में महिलाओं की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की गई। गोष्ठी के संबोधन में विभाग की समन्वयक लक्ष्मी चौहान ने महिलाओं की राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। पुराने समय से लेकर वर्तमान तक की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाने वाली महिलाओं का जिक्र किया।

राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं ने हर समय में अपना दबदबा कायम रखा है। महिला आरक्षण के माध्यम से आज के दौर में पंचायत से लेकर सभी क्षेत्रों में महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है, जिसका महिलाओं को लाभ उठाना चाहिए। राजनीति के प्रति जागरूक होकर महिलाओं को इस क्षेत्र में आगे आना चाहिए उन्होंने यह भी कहा महिलाओं के समग्र सशक्तिकरण के लिए राजनीतिक सशक्तिकरण सबसे महत्वपूर्ण पहल है। गोष्ठी में सविता, बसंती, रेखा, बबीता, मेनका, अंजुम, वरीसा, शबाना परवीन, शीला, जागो, मीना, ऊषा देवी, परवीन बानो उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article