2.2 C
Munich
Thursday, April 25, 2024

अहमदाबाद में सब्जी्, किराना बेचने वाले 12,000 व्याेपारियों की हुई स्क्रीनिंग, 700 कोरोना पॉजिटिव

Must read

अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद शहर में शुक्रवार से सब्जी एवं किराना की बिक्री शुरू की गई। इससे पूर्व सुपर स्प्रेडर कहे जानेवाले इन व्यापारियों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें से 700 व्यापारियों की रिपोर्ट कोरोना पोजीटिव आयी है। राज्य सरकार ने उपभोक्ताओं से कहा है कि वे खरीदी से पूर्व व्यापारी के हेल्थकार्ड की जाँच करें। जिनके पास हेल्थकार्ड है उन्ही के पास से खऱीदी करें। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव गुप्ता ने कहा है कि अहमदाबाद शहर में तकरीबन 33 हजार सुपर स्प्रेडर की स्क्रीनिंग की गयी। इनमें से 12000 सुपर स्प्रेडर्स का कोरोना टेस्ट किया गया। इनमें से 700 लोगों का कोरोना पोजीटिव आया है। इनके सिवा सभी को हेल्थकार्ड दिया गया है। प्रधानमंत्री ने दो गज दूरी का नारा दिया है। लोग इसका पालन करें। इसके अतिरिक्त वे मास्क और ग्लोव्ज भी पहने।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि अहमदाबाद में सब्जी, फल, दवाई, किराना की बिक्री की शुरूआत हुई है। हालात को सामान्य बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये गये हैं। विशाल व्यवस्था का संचालन किया गया है। माल सामान की आपूर्ति भी की जा रही है। शहर में 17 विक्रेताओं की स्क्रीनिंग जारी है। आज शुक्रवार सुबह आठ से तीन बजे तक बिक्री जारी रहेगी।

उन्होंने अहमदाबाद के नागरिकों से अपील की है कि सुबह आठ से 11 बजे तक केवल महिलाएं और बच्चे ही खरीदी के लिए निकलें। पुख्त आयु के लोग 11 बजे के बाद खरीदी के लिए जाये। इससे खरीदी स्थलों पर भीड़ नहीं होगी। सोशियल डिस्टेसिंग का पालन होगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक खरीदी न करें। खरीदी करते समय दो गज की दूरी बनाय रहें। मास्क पहनना भी आवश्यक है। खरीदी के बाद घर आने पर कपडा बदल डाले। उन्होंने हाथ धोने और नहाने की सलाह भी दी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article