2.1 C
Munich
Friday, April 19, 2024

US : पूर्व उप राष्ट्रपति जो बिडेन लड़ेंगे 2020 का राष्ट्रपति चुनाव

Must read

वाशिंगटन

अमरीका के पूर्व उप राष्ट्रपति जो बिडेन ने आगामी 2020 राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने की घोषणा की है। आधिकारिक तौर पर बिडेन के अपने उम्मीदवारी की घोषणा सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट के जरिय किया है। बता दें कि महीने भर पहले से ही यह अटकलें लगाई जा रही थी कि बिडेन अपनी ही पार्टी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2020 के चुनाव में चुनौती दे सकते हैं।

जो बिडेन ने आठ वर्षों तक अमरीका के उपराष्ट्रपति के तौर पर कार्य किया है। वे राष्ट्रपति बराक ओबामा के नेतृत्व में बतौर उपराष्ट्रपति कार्यरत थे।

जो बिडेन अभी 76 साल के हैं और डेमोक्रेट की ओर से नामांकन करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज उम्मीदवार हैं। इससे पहले 77 वर्षीय सीनेटर ने नामांकन किया है। जो बिडेन मौजूदा लोगों में सबसे ज़्यादा अनुभवी और तमाम समुदायों में लोकप्रिय हैं। मालूम हो कि अभी तक अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव की रेस में 20 से ज्यादा नाम जुड़ चुके हैं। हाल ही में मैसाच्युसेट्स के डेमोक्रेट सांसद सेथ मोल्टन ने भी 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में खड़े होने का ऐलान किया था।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article