6.2 C
Munich
Friday, April 19, 2024

लॉकडाउन के बीच सूरत में जमकर मचा हंगामा, 80 प्रवासी मजदूर हिरासत में

Must read

सूरत

गुजरात के सूरत में लॉकडाउन के दौरान घर जाने की मंजूरी न मिलने के कारण प्रवासी मजदूरों जमकर तोड़फोड़ की और कई ठेलों को भी आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने लगभग 80 लोगों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिये गये अधिकतर मजदूर ओडिशा के रहने वाले हैं और सूरत में काम करते थे। लेकिन लॉकडाउन होने के बाद इनका काम धंधा ठप हो गया और ये लोग यहीं फंस गये। शुक्रवार रात को इन लोगों ने यहां के लक्‍साना इलाके में ठेलों और टायरों में आग लगा दी और जमकर हंगामा किया। मिली जानकारी के अनुसार इतने कोहराम के बाद इस इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Ahmedabad Samachar
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article