1.8 C
Munich
Thursday, April 18, 2024

‘भारत’ का तीसरा पोस्टर रिलीज, ‘मैडम’ कैट के साथ नजर आये सलमान

Must read

मुंबई

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और कैटरीना कैफ ने फिल्म ‘भारत’ से अपना नया लुक शेयर किया है। पोस्टर में आप दोनों का लुक देख दंग रह जाएंगे। लेटेस्ट पोस्टर को देखकर लग रहा है कि सलमान इस बार भी दर्शकों की ईद में चार चांद लगाने वाले हैं। इस पोस्टर कैटरीना और सलमान ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा-और फिर हमारी जिंदगी में आईं ‘मैडम सर’। भारत के नए लुक में सलमान के साथ-साथ कैटरीना का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है। दोनों स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया पर सेम कैप्शन के साथ इस पोस्टर को फैंस के साथ शेयर किया है। फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। पोस्टर काफी दिलचस्प है। इससे पहले सलमान के दो पोस्टर सामने आ चुके हैं। जिसमें उनके बुढ़ापे और 20 साल के जवान लड़के का लुक दिखाया गया था।

सूत्रों के मुताबिक भारत में सलमान के कुल 6 लुक होंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म की रिलीज से पहले ये लुक्स एक-एक पोस्टर की शक्ल में सामने आएंगे। फिल्म की बात करें तो ‘भारत’ में देश के बंटवारे से लेकर अब तक की कहानी को जिस किरदार के जरिए परदे पर दिखाने वाली है, उसका नाम ‘भारत’ है और ये रोल सलमान ने किया है। फिल्म ‘भारत’ में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर हैं। ये फिल्म 5 जून को रिलीज होने वाली है। उससे पहले 24 अप्रैल को इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो जाएगा। फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग खत्म हो चुकी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article