0.8 C
Munich
Wednesday, April 24, 2024

बिहार में प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला जारी, राज्य में कल 79 ट्रेनों से 1.29 लाख लोग आएंगे

Must read

पटना न्यूज़ : विभिन्न राज्यों से एक लाख 29 हजार लोग गुरुवार को बिहार पहुंचेंगे। वहीं 112 ट्रेनों से एक लाख 83 हजार 500 लोग बुधवार को पहुंचे। बुधवार को सबसे अधिक महाराष्ट्र से 25 ट्रेनें 41 हजार 250 लोगों को लेकर आईं। गुरुवार को भी सबसे अधिक 29 हजार 700 लोग 18 ट्रेनों के माध्यम से महाराष्ट्र से ही आएंगे। वहीं, 11 ट्रेनें पंजाब से आएंगी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रखंड क्वारंटाइन सेंटर में अभी 12 लाख छह हजार लोगों को रखा गया है। हालांकि अब क्वारंटाइन अवधि पूरी करने के बाद सेंटर से लोगों के घर जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। श्रमिकों को रोजगार दिलाने को लेकर लॉकडाउन के दौरान अब तक तीन करोड़ 61 लाख मानव दिवस का सृजन किया गया है।
स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार ने बताया कि तीन मई के बाद बिहार आने वालों में अब तक 2072 प्रवासी श्रमिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। राज्य में मिले कुल पॉजिटिव मामलों में दो तिहाई प्रवासी ही हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना से राज्य में 15वीं मौत हुई है। पूर्वी चंपारण निवासी की मृत्यु 23 मई को ही हो गई थी। बाद में इनके सैंपल की जांच हुई और 26 मई को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बाहर से आने के दौरान ट्रेन में ही इनकी तबीयत अधिक खराब हो गई थी, जिसके बाद इन्हें जाहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article