3.6 C
Munich
Friday, April 26, 2024

तेजस्वी का हमला- भाजपा भगाओ, देश बचाओ-पलटू चाचा भगाओ, बिहार बचाओ

Must read

पटना

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। साथ ही उन्होंने कहा कि पहले चरण की चारों सीटों पर महागठबंधन का कब्जा होगा।

तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा कि जोर से बोलो, शोर से बोलो, बार-बार बोलो…भाजपा भगाओ, देश बचाओ। पलटू चाचा भगाओ, बिहार बचाओ। बेरोजगारी हटाओ, आरक्षण बढ़ाओ। उन्होंने कहा कि एनडीए के कार्यकर्ताओं में निराशा है।

बिहार में सभी सीटों पर महागठबंधन की जीत होगी। गौरतलब है कि गुरुवार को लोकसभा चुनावों के चलते पहले चरण के तहत बिहार में चार सीटों पर मतदान किए गए। बिहार के औरंगाबाद, गया, जमुई और नवादा में वोटिंग हुई। चार सीटों पर कुल 53.06 प्रतिशत मतदान हुए। दूसरे चरण के चुनाव 18 अप्रैल को होने हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article