19 C
Munich
Monday, June 23, 2025

अगली बार गोल्ड लाएगी…; पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर की ऐतिहासिक जीत पर घरवालों में खुशी की लहर

Must read


ऐप पर पढ़ें

Paris Olympic manu bhaker: पेरिस ओलंपिक में भारत का खाता खुल गया है। हरियाणा की रहने वाली निशानेबाज मनु भाकर ने कांस्य पदक जीत लिया है। मनु भाकर की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ भारत को भी पेरिस ओलंपिक में पहला मेडल मिल गया है। हरियाणा की लड़की के इस कारनामे पर उनके गांव में खुशी का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। मनु की दादी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पोती जब घर आएगी तो वह उसके लिए स्पेशल खाना बनाएंगी। मनु के ताऊ और ताई ने कहा कि वह गोल्ड मेडल की आस में थे लेकिन, मनु की इस उपलब्धि से वे काफी खुश हैं। 

पेरिस ओलंपिक में 28 जुलाई का दिन भारत के लिए काफी ऐतिहासिक रहा। निशानेबाज मनु भाकर ने रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया। मनु की यह जीत इसलिए भी ऐतिहासिक है, क्योंकि ओलंपिक में निशानेबाजी में वो भारत के लिए मेडल वाली पहली महिला बन गई हैं। उनके घर में खुशी की लहर दौड़ गई है। घरवालों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। मनु की दादी ने कहा कि मैं उसे आशीर्वाद देती हूं। मनु ने बहुत अच्छा काम किया। जब वो घर लौटेगी तो हम सभी उसका स्वागत करेंगे। यह पूछने पर कि वह अपनी पोती के लिए क्या स्पेशल खाना बनाएंगी? दादी ने कहा, जब मनु आएंगी तो अच्छा खाना जरूर बनाऊंगी।

गोल्ड मेडल की उम्मीद थी लेकिन…

निशानेबाज मनु भाकर की ताई निर्मला देवी ने कहा कि, “हमें गोल्ड मेडल की उम्मीद थी, लेकिन यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। हमें उम्मीद है कि वह अगले दो मुकाबलों में गोल्ड मेडल जीतकर आएगी।” उन्होंने आगे कहा कि मनु हमेशा घर में सबसे हंसी-मजाक करती है। बड़ों की इज्जत करती है और छोटों से हमेशा प्यार करती है।” मनु के ताऊ महेंद्र सिंह ने कहा, “हम बहुत खुश हैं। हम गोल्ड मेडल की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन यह उपलब्धि भी हमारे लिए बहुत बड़ी है। वह आगामी ओलंपिक में भाग लेगी और हमें उम्मीद है कि वह गोल्ड मेडल जरूर जीतेगी।”

पीएम मोदी ने कहा- ये ऐतिहासिक पदक है

मनु भास्कर की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पीएम मोदी ने भी बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “एक ऐतिहासिक पदक! बहुत अच्छा मनु भाकर, भारत का पहला पदक जीतने के लिए! कांस्य पदक के लिए बधाई. यह सफलता इसलिए और भी खास है क्योंकि वह भारत के लिए शूटिंग में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। एक अविश्वसनीय उपलब्धि”



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article