10.4 C
Munich
Sunday, May 18, 2025

घर हिल रहा है, कोई हमें बचा लो…वायनाड में लोग रोते हुए लगा रहे गुहार; बाहर आने का रास्ता तक नहीं बचा

Must read


ऐप पर पढ़ें

Kerala Wayanad News: केरल में लोगों पर आफत की बारिश हुई है। इसके बाद वहां से बेहद दर्दभरे वीडियोज सामने आ रहे हैं। मकानों और मलबे के ढेर के नीचे फंसे होने के बाद लोग लगातार फोन कर मदद की गुहार लगाते रहे। टीवीचैनलों ने कई लोगों की फोन पर बातचीत दिखाई। इसमें वे लोग रो रहे थे और खुद को बचाने का अनुरोध कर रहे थे। वजह, या तो यह लोग अपने घरों में फंस गए हैं। या फिर पुलों के बह जाने और सड़कों पर पानी भर जाने के चलते उनके पास वहां से निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा है। ऐसी ही एक बातचीत में चूरलमाला शहर की निवासी एक महिला को जोर-जोर से रोते हुए यह कहते सुना गया कि उसके घर में कोई व्यक्ति मलबे में फंस गया है और उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। अधिकारियों के मुताबिक, भूस्खलन प्रभावित इलाकों में मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टमाला और नूलपुझा गांव शामिल हैं।

चूरलमाला के एक और निवासी ने फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि उनका मकान अब भी हिल रहा है और उन्हें नहीं पता कि क्या किया जाए। उसने कहा कि धरती हिल रही है। इस जगह बड़ा शोर है। हमारे पास चूरलमाला से बाहर आने का कोई रास्ता नहीं बचा है। एक अन्य व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि मुंडक्कई में बड़ी संख्या में लोग मलबे में फंसे हैं और जिंदा रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उसने कहा कि अगर कोई मेप्पदी इलाके से वाहन से यहां आ सकता है तो हम सैकड़ों लोगों की जान बचा सकते हैं। 

एक घायल बुजुर्ग ने एक टेलीविजन चैनल को बताया कि उनकी पत्नी लापता हैं और उन्हें नहीं मालूम कि वह कहां हैं। उन्होंने बताया कि हम घर में सो रहे थे। अचानक एक तेज आवाज सुनाई दी और हमने बड़े-बड़े पत्थर तथा पेड़ों को हमारे मकान की छत पर गिरते हुए देखा। घर में बाढ़ का पानी घुस गया जिससे घर का दरवाजा टूट गया। उन्होंने यह भी बताया कि किसी ने उन्हें बचाया और अस्पताल पहुंचाया लेकिन उनकी पत्नी का कुछ अता-पता नहीं है। केरल के पर्वतीय वायनाड जिले में मंगलवार को तड़के कई जगहों पर हुई भूस्खलन की घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 70 से ऊपर हो गई है। 



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article