8.2 C
Munich
Monday, April 21, 2025

चार दिन पहले मानसून पहुंचा गुजरात, कई जिलों में झमाझम बारिश का यलो अलर्ट, 18 जून तक का हाल

Must read


ऐप पर पढ़ें

Gujarat Weather Update: दक्षिण पश्चिम मानसून ने मंगलवार को निर्धारित समय से चार दिन पहले ही गुजरात पहुंच गया है। गुजरात में मानसून आम तौर पर 15 जून तक पहुंचता है। मौसम विभाग ने इसके प्रभाव से गुजरात के कई जिलों में झमाझम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी अहमदाबाद के वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने कहा कि अगले दो दिनों में सभी जिलों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।  

गांधीनगर स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने बताया कि मंगलवार को सुबह छह बजे तक कई जिलों के अलग-अलग इलाकों में एक से 40 मिलीमीटर तक बारिश हुई। एसईओसी ने बताया कि इस अवधि के दौरान महिसागर जिले के संतरामपुर और पंचमहल के मोरवा हदफ में सबसे अधिक 40 और 27 मिलीमीटर बारिश हुई।

खबर अपडेट हो रही है।



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article