12 C
Munich
Tuesday, June 17, 2025

अजय भट्ट ने BJP को नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट में दिलाई सबसे बड़ी जीत, उत्तराखंड कांग्रेस का 4 सीटों में क्या हाल?

Must read


ऐप पर पढ़ें

Lok Sabha Result 2024 Result Uttarakhand: उत्तराखंड में भाजपा को सबसे बड़ी जीत नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने दिलाई। वर्ष 2019 की तर्ज पर इस बार भी भट्ट ने सवा तीन लाख से ज्यादा वोट से जीत दर्ज की।

पिछले लोकसभा चुनाव में भट्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को 3,39,096 वोट के अंतर से हराया था। इस बार जीत का अंतर तीन लाख 34 हजार 548 है। मौजूदा चुनाव में प्रधानमंत्री सहित अन्य स्टार प्रचारकों की रैलियां और स्वयं भट्ट की सक्रियता भी जीत का आधार बनीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी 29 चुनावी सभाएं और रोड शो किए। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री होने के नाते आदि कैलास यात्रा सुलभ बनाने और कैंची धाम सहित कुमाऊं के पौराणिक मंदिरों को मानसखंड मंदिर माला योजना शामिल कराने जैसे कदमों का लाभ भी भट्ट को मिला।

अपने पांच साल के कार्यकाल में बहुप्रतीक्षित जमरानी बांध परियोजना के निर्माण के लिए बजट मंजूर कराने एवं एम्स के सेटेलाइट सेंटर समेत कई सड़क योजनाओं के लिए बजट की स्वीकृति कराने का फायदा भी भट्ट को इस चुनाव में मिला। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट को आदि कैलास यात्रा सुलभ कराने व कैंची धाम के जीर्णोद्धार का मिला लाभ

पार्टी:        प्रत्याशी            वोट मिले

भाजपा: अजय भट्ट            772671

कांग्रेस: प्रकाश जोशी            438123



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article