6.2 C
Munich
Friday, April 19, 2024

कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार पटना पहुंच रहे ‘शत्रु’, ‘सिचुएशन’ संभालने की चुनौती

Must read

पटना

बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो चुके शत्रुघ्न सिन्हा उर्फ बिहारी बाबू शुक्रवार (12 April) को पटना आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी ने उनके लिए भव्य स्वागत की तैयारी की है। एयरपोर्ट पर लगभग 3 बजे उतरने के बाद वे सीधे सदाकत आश्रम जाएंगे, जहां उनका स्वागत बिहार कांग्रेस के बड़े नेता करेंगे। बताया जा रहा है कि सदाकत आश्रम में उनका स्वागत के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह के साथ पार्टी के प्रवक्ता प्रेमचंद मिश्रा भी मौजूद रहेंगे। बिहारी बाबू पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित भी कर सकते हैं।

20 से अधिक वर्षों तक भाजपा का हिस्सा रहे बिहारी बाबू ने बीते 6 अप्रैल को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वयं कांग्रेस में शामिल करवाया। पटना साहिब से वे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे, लेकिन अभी नामांकन को लेकर तारीख नहीं बताई गई है।

बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने 2009 और 2014 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीता था, लेकिन हाल के दिनों में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से उनकी नाराजगी जगजाहिर थी। इस बार भाजपा ने पटना साहिब से उनके ही स्वजातीय (कायस्थ) उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को मैदान में उतारा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article