6.2 C
Munich
Friday, March 29, 2024

सेक्स रैकेट का मामला: प्रेम जाल में फंसाकर करवाता था देह व्यापार, रैकेट का पर्दाफाश

Must read

रायपुर

छत्तीसगढ़ की रायपुर में सेक्स रैकेट का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक महिला दलाल सहित सात लड़कियों को हिरासत में लिया है। ये पूरा मामला रायपुर के कबीर नगर इलाके का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार लोगों में महिला दलाल के अलावा उसका बेटा और एक नाबालिग लड़की भी शामिल है। आरोप है कि दलाल महिला का बेटा लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर जिस्मफरोशी के धंधे में आने को मजबूर करता था।

पुलिस को सूचना मिली थी कि हीरापुर में रहने वाली महिला आशा वर्मा अपने बेटे मुकेश वर्मा के साथ मिलकर सेक्स रैकेट चलाती है। इस जानकारी के आधार पर रात पुलिस ने दबिश देकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया। मामले की जानकारी देते हुए सिविल लाइन के सीएसपी अभिषेक महेश्वरी का कहना है कि आरोपी मुकेश वर्मा लड़कियों को प्रेम जाल में भी फंसाता था और उसके बाद जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल देता था। रायपुर के साथ ही राजनांदगांव और दुर्ग तक लड़कियों की सप्लाई की जाती थी।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने प्रेस कॉंफ्रेंस में मामले से जुड़ी जानकारी दी। मुकेश वर्मा सोशल मीडिया के सहारे गरीब लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था। आशा वर्मा लड़कियों को ग्राहकों को सप्लाई करती थी। आशा वर्मा और मुकेश वर्मा कबीर नगर के ही रहने वाले है। गिरफ्तार हुई तीन युवतियां दुर्ग और राजनांदगांव की रहने वाली है। आरोपी मां-बेटा के खिलाफ मानव तस्करी का भी मामला दर्ज किया गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article