9.9 C
Munich
Thursday, March 28, 2024

‘राधे’ के सेट पर सलमान ने बच्चीव के गाल पर किया KISS

Must read

मुंबई

बाॅलीवुड एक्टर फैंस के बीच बहुत पॉपुलर हैं। फिर चाहे वह फैंस 70 साल का आदमी हो या मासूम बच्चा हो। हर कोई सलमान को दिलों जान से चाहता है। वहीं सलमान भी अपने फैंस को प्यार देने में कोई कसर नहीं छोड़ते। इसी बीच सोशल मीडिया पर सलमान का एक वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक छोटी बच्ची के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल सलमानइन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म के सेट पर उनसे एक नन्हीं फैन मिलने पहुंची। अपनी नन्हीं फैन को देख भाईजान ने इस बच्ची पर जमकर प्यार बरसाया। वीडियो में सलमान इस बच्ची को किस करते हुए दिख रहे हैं। सलमान की इस नन्हीं फैन का नाम यशिका बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यह क्यूट वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फिल्म की बात करें तो इसका निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है।  फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी लीड रोल में हैं। दिशा-सलमान के साथ इसमें जैकी श्रॉफ भी हैं। यह एक कॉप ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म इसी साल 22 मई को ईद पर रिलीज होगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article