3.6 C
Munich
Friday, April 26, 2024

रूस : ‘पहली मुलाकात’, कोरियाई प्रायद्वीप में शांति बनाए रखने की पेशकश

Must read

सियोल

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच गुरुवार को रूस के सुदूर पूर्व में व्लादिवोस्तोक के बंदरगाह शहर पर मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों के बीच परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर चर्चा हुई। पुतिन ने उत्तर कोरियाई-अमरीकी संबंधों को सामान्य बनाने के लिए समर्थन करने की पेशकश की है। इसके साथ कोरियाई प्रायद्वीप में शांति बनाए रखने की अपील की। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फरवरी में हनोई में वार्ता बेनतीजा रहने के बाद किम ने पुतिन के साथ बैठक की है। किम ने कहा कि उनकी पुतिन से सार्थक मुलाकात रही है। दोनों के बीच हित के मुद्दों पर चर्चा हुई। पुतिन का कहना है कि उन्होंने कोरियाई प्रायद्वीप बेहतर रिश्तों की बात की है। गौरतलब है कि किम पुतिन से मिलने बुधवार को रूस पहुंचे थे। रूस में प्रवेश करते ही उन्होंने कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ सार्थक वार्ता को तैयार हैं। किम जोंग पुतिन के साथ की बैठक से दुनिया तक ये संदेश पहुंचाना चाहते हैं कि अमरीका के साथ वार्ता असफल होने के बाद भी उत्तर कोरिया के पास ताकतवर देशों का साथ है। वह चाहते है कि अमरीका उन पर परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर ज्यादा दबाव न बनाए। इससे पहले हनोई में ट्रंंप से उनकी मुलाकात असफल हुई थी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article