1.4 C
Munich
Thursday, April 25, 2024

EPF पर ब्याज दर घटाई, केंद्रीय ट्रस्टी बोर्ड की बैठक में लिया गया निर्णय

Must read

नई दिल्ली

केन्द्र सरकार ने होली से पहले कर्मचारियों को बड़ा झटका दे दिया है। श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने ईपीएफओ के ब्याज दरों को घटाने का ऐलान करते हुए बताया कि इस साल यानी 2019-20 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF ) पर 8.50 फीसदी ब्याज मिलेगा। इससे पहले वित्तीय वर्ष 2018-19 में ब्याज की दर 8.65 फीसदी थी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT ) की आज बैठक हुई। इस बैठक में चालू वित्त वर्ष 2019-20 के लिए पीएफ पर ब्‍याज दर को लेकर निर्णय किया गया है। आपको बताते जाए कि केंद्रीय न्यासी बोर्ड ही पीएफ पर ब्याज दर को लेकर निर्णय लेता है और इस निर्णय को वित्त मंत्रालय से सहमति की आवश्यकता होती है। श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने बताया कि ईपीएफओ ने वर्ष 2019-20 के लिए ईपीएफ जमा पर 8.5 फीसदी की दर से ब्याज देने का निर्णय लिया है। यह निर्णय आज होने वाली केंद्रीय ट्रस्टी बोर्ड की बैठक में लिया गया।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article