2.7 C
Munich
Friday, March 29, 2024

कोरोना के चलते 22 मार्च को देश भर में रेल सेवाएं रहेंगी बंद

Must read

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री ने गुरुवार को देशवासियों से कोरोना वायरस को हराने के लिए 22 मार्च को एक जनता कर्फ्यू का आयोजन करने का आह्वान किया है। इस दौरान जनता से घर में रहने की अपील की है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘जनता कर्फ्यू’ के पालन के मद्देनजर रेल मंत्रालय ने शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 10 बजे के बीच देश में रेल यातायात को पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान शनिवार रात से रविवार रात तक देश में रेल यातायात ठप रहेगा। वहीं पहले से चल रही ट्रेनों को रास्ते के स्टेशनों पर रोक लिया जाएगा और यात्रियों को प्रतीक्षालयों में रखा जाएगा। देश भर में प्रतिदिन 2400 पैसेंजर ट्रेने तथा 1300 मेल यानि एक्सप्रेस ट्रेने चलती है। यह पहली बार हो रहा है कि रेल संचालन इतनी बड़ी संख्या रोका गया है। रेल मंत्रालय की ओर से सभी महाप्रबंधकोंको को निर्देश जारी किया गया है जिसके अनुसार 21-22 मार्च को आदेशानुसार समय अवधि के दौरान कोई भी जोन अपने यहां से कोई ट्रेन नहीं चलाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article