6.2 C
Munich
Friday, April 19, 2024

राहुल बोले- सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है, इसमें मोदी का क्या योगदान..?

Must read

नई दिल्ली

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार की सुबह दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि आधे चुनाव के बाद यह तय हो चुका है कि मोदीजी चुनाव हार रहे हैं। उन्होंने रोजगार और भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बताते हुए पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधा। महागठबंधन और वोटकटवा मामले को लेकर उन्होंने कहा कि हमारा पहला लक्ष्य भाजपा को हराना है। उन्होंने राफेल विमान सौदा से लेकर मसूद अजहर को लेकर मीडिया के सवालों पर जवाब दिए। साथ साथ राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को बातचीत को चैलेंज दिया है उसको भी दोहराया।

राहुल गांधी ने कहा कि, चुनाव आधे से ज्यादा खत्म हो चुका है। स्पष्ट है कि मोदी जी चुनाव हार रहे हैं। किसान, भ्रष्टाचार, रोजगार, संस्थाओं पर अतिक्रमण मुख्य मुद्दे हैं, इसलिए भाजपा चुनाव हार रही है। उन्होंने आगे कहा की हम उनके साथ चार-पांच चुनाव लड़ चुके हैं। जैसे ही उन्हें लगता है कि वह चुनाव हार रहे हैं, वह ध्यान भटकाने के लिए कुछ नया करने लगते हैं। देश में बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है, उसके बारे में नरेंद्र मोदीजी कुछ नहीं बोलते हैं। कांग्रेस के घोषणापत्र में पूरा का पूरा एक चैप्टर रोजगार पर केंद्रित है। मैं हर साल दो करोड़ नौकरी का झूठे वादे नहीं करुंगा। हमने एक साल के अंदर 22 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया है। 10 लाख युवाओं को पंचायतों में रोजगार दे देंगे।

नोटबंदी और गब्बर सिंह टैक्स से उन्होंने अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है। एक व्यापारी ने मुझे कहा था कि मेरी आंखों से खून निकल रहा है। सर्जिकल स्ट्राइक कांग्रेस या भाजपा ने नहीं किए हैं, भारतीय सेना ने किया है। 70 साल से सेना अपना काम करती आई है। सेना ने कांग्रेस के शासन में भी अपना काम किया है, पूरा डॉक्यूमेंट है, हमारे पास सेना के अधिकारी का। सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है, तो यह उनकी कामयाबी है। इसमें नरेंद्र मोदी का क्या योगदान? नरेंद्र मोदी रोजगार पर, भ्रष्टाचार पर बात नहीं करते। मोदीजी, मुझसे पांच मिनट किसी मुद्दे पर बहस कर लें। मुझे 5-10 मिनट दे दीजिए। जहां, चाहे वहां बुला लें, केवल अनिल अंबानी के घर नहीं जाउंगा।

चुनाव आयोग दो तरह के नियमों पर काम कर रहा है। जहां सत्ता पक्ष, भाजपा की बात है, उनके लिए अलग नियम है। विपक्षी पार्टियों और नेताओं के लिए अलग नियम है। चुनाव आयोग पर भी भाजपा का दबाव है। मसूद अजहर को पाकिस्तान किसकी सरकार ने भेजा। आतंकवादियों के साथ नोगोसिएशन कर उसे पाकिस्तान भेज दिया। भाजपा आतंकवादियों के साथ समझौता करती है। राफेल सौदे में मोदीजी ने 30 हजार करोड़ रुपये अनिल अंबानी को दे दिया। ‘चौकीदार चोर है’ नारा है और यही सच्चाई है। कांग्रेस के पास भाजपा के और कई घोटालों के सबूत मौजूद हैं। 2014 से कहा जा रहा था कि नरेंद्र मोदी कम से कम 10-15 साल तक रहेंगे। कांग्रेस ने उन्हें ध्वस्त कर दिया है। 15-20 दिनों में मोदीजी जाने वाले हैं। अगला प्रधानमंत्री कौन बनेगा, यह देश की जनता तय करेगी। पीएम मोदी से भी कहिए कि वे भी एक प्रेस कांफ्रेंस करें। यह अच्छा नहीं लगता कि पांच साल में एक प्रधानमंत्री एक भी प्रेस कांफ्रेंस नहीं करता।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article