16.4 C
Munich
Saturday, March 22, 2025

राहुल गांधी आज नासिक में रोड शो निकालेंगे: त्र्यंबकेश्वर मंदिर में पूजन करेंगे, तीन दिन बाद मुंबई में खत्म होगी न्याय यात्रा

Must read


नासिक2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी ने 13 मार्च को मालेगांव के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया था।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अंतिम चरण में महाराष्ट्र में इंट्री कर चुकी है। आज राहुल नासिक में रोड शो निकालेंगे। इसके बाद दोपहर में किसानों से मुलाकात करेंगे।

दोपहर में राहुल गांधी नासिक में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक त्र्यंबकेश्वर मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करेंगे। इससे पहले राहुल ने न्याय यात्रा के दौरान देवघर में बैद्यनाथ धाम, वाराणसी में काशी विश्वनाथ और उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए थे।

न्याय यात्रा के दौरान राहुल के मंदिर दर्शन की तस्वीरें…

3 फरवरी को राहुल गांधी झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने गए थे।

3 फरवरी को राहुल गांधी झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने गए थे।

5 मार्च को राहुल ने मध्य प्रदेश में उज्जैन जाकर महाकाल के दर्शन किए थे।

5 मार्च को राहुल ने मध्य प्रदेश में उज्जैन जाकर महाकाल के दर्शन किए थे।

15 मार्च को ठाणे पहुंचेगी, 17 को मुंबई में खत्म होगी
भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी। यात्रा का करीब 6700 किलोमीटर लंबा मार्च 15 मार्च को ठाणे में एंट्री करेगा। ठाणे प्रवास के दौरान राहुल गांधी मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज और समाज सुधारक बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि देंगे।

16 मार्च को चैत्यभूमि में एक सभा को संबोधित करेंगे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री जितेंद्र अव्हाड के मुताबिक यात्रा 17 मार्च को मुंबई में एक रैली के साथ समाप्त होगी। कांग्रेस ने शरद पवार को भी सार्वजनिक बैठक में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आखिरी चरण में

चुनाव से पहले कांग्रेस की नारी न्याय गारंटी योजना
लोकसभा चुनाव से पहले बुधवार को कांग्रेस ने नारी न्याय गारंटी योजना का वादा किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया। इसके तहत कांग्रेस ने गरीब महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए की मदद का वादा किया है। साथ ही कहा कि सरकारी नियुक्तियों में महिलाओं को आधा हक दिया जाएगा।

कांग्रेस ने 5 योजनाओं का ऐलान किया…

1. महालक्ष्मी गारंटी: इसके तहत सभी गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।

2. आधी आबादी-पूरा हक: इसके तहत केंद्र सरकार की नई नियुक्तियों में आधा हक महिलाओं को मिलेगा।

3. शक्ति का सम्मान: इस योजना के तहत आंगनवाड़ी, आशा और मिड-डे मील वर्कर्स के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना होगा।

4. अधिकार मैत्री: इसके तहत हर पंचायत में महिलाओं को उनके हक के लिए जागरूक करने और जरूरी मदद के लिए अधिकार मैत्री के रूप में एक पैरा-लीगल यानी कानूनी सहायक की नियुक्ति की जाएगी।

5. सावित्री बाई फुले हॉस्टल: सभी जिला मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिए कम से कम एक हॉस्टल बनाएंगे और पूरे देश में इन हॉस्टल की संख्या दोगुनी की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…

नंदुरबार में राहुल ने किया जाति जनगणना-आर्थिक सर्वे का वादा: 14 साल बाद गांधी परिवार पहुंचा; आधार कार्ड यहीं से लॉन्च हुआ था

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अंतिम चरण में महाराष्ट्र के नंदुरबार पहुंची। यह जगह कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करती थी। मंगलवार को राहुल ने आदिवासी न्याय सम्मेलन में अपने भाषण की शुरुआत जय आदिवासी कहकर की। इस दौरान राहुल ने कहा- अगर उनकी पार्टी की सरकार बनी तो जाति जनगणना और आर्थिक सर्वे कराएगी। साथ ही वन अधिकार अधिनियम को भी मजबूत करेगी। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article