3.7 C
Munich
Friday, April 19, 2024

5 करोड़ महिलाओं के खाते में 72 हजार रुपए डालेंगे : राहुल गांधी

Must read

जालौर

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि क्या आपके खाते में पन्द्रह लाख रुपए आ गए हैं। यह बात गांधी ने जालौर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। हमारी सरकार आई तो एक साल में 22 लाख लोगों को रोजगार देगी। पांच करोड़ महिलाओं के खाते में 72 हजार रुपए डाले जाएंगे। मोदी ने पांच साल तक अन्याय किया है। मोदी ने 15 उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया। कांग्रेस अध्यक्ष ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि किसी भी किसान को बैंक ऋण नहीं चुकाने पर जेल में नहीं डाला जाएगा। अब देश में दो बजट जारी होंगे। एक देश का बजट होगा और दूसरा बजट किसानों का होगा। इस बजट में बताया जाएगा कि किसानों को कितना बोनस मिलेगा और आपके उपज की क्या रेट होगी। कौनसे गांव कौनसी फैक्ट्री डाली जाएगी यह जानकारी उस बजट में होगी।

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने बेरोजगार युवकों की मदद नहीं की, किसानों की मदद नहीं की, महिलाओं की मदद नहीं की। इसके लिए हमने सबके लिए न्याय योजना के लेकर आए हैं। यह योजना सबको संबल प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री ने देश की जनता पर दो कुल्हाडी मारी। जीएसटी यानी गब्बर सिहं टैक्स, नोटबंदी कर दी। इनके माध्यम से आपका पैसा जैब से निकलवाया। हमारी सरकार आई तो न्याय योजना के माध्यम से आपके खाते में अब सीधे 72 हजार रुपए आएंगे। नरेन्द्र मोदी पर झूठा वादा करते हैं मैं आपसे सच्चा वादा कर रहा हूं। राहुल गांधी ने हाथ हिलाकर किया जनता का अभिवादन।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में सरकार आने के बाद न्याय योजना के माध्यम से गरीबी दूर करने की योजना लागू करेंगे। ये सुख-दुख साथ रहेंगे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमने किसानों के कर्ज माफ कर दिए और हम कह रहे हैं कि पांच साल तक बिजली का बिल नहीं बढेगा। मैं यही कहना चाहता हूं कि ये चुनाव देश की जनता को बचाने और लोकतंत्र को बचाने का है। प्रधानमंत्री किस प्रकार से मेरी ऊपर हमले कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी का जाने का समय आ गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article