10.5 C
Munich
Friday, March 29, 2024

राहुल गांधी ने लॉकडाउन को बताया फेल

Must read

नई दिल्ली न्यूज़ : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लॉकडाउन और वासी मजदूरों के मुद्दे को लेकर मोदी मोदी सरकार पर हमलावर हैं। अब इसी कड़ी में उन्होंने आज वह प्रेस कांफ्रेस कर कहा कि लॉकडाउन से देश को कोई फायदा नहीं हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथो लेते हुए पूछा कि कोरोना से निपटने के लिए अब आप क्या करोगें।

मोदी जी ने 21 दिन में कोरोना की लड़ाई जीतने की बात कही थी। लगभग 60 दिन हो चुके हैं। हिंदुस्तान पहला देश है, जो बीमारी के बढ़ते वक़्त लॉकडाउन हटा रहा है। दुनिया के बाकी देशों ने लॉकडाउन तब हटाया, जब बीमारी कम होनी शुरू हुई। ऐसे में ये स्पष्ट है कि हमारे यहां लॉकडाउन विफल हो गया है। जो लक्ष्य मोदी जी का था, वो पूरा नहीं हुआ। बीमारी 21 दिन में कम नहीं हुई, बल्कि बढ़ रही है। प्रधानमंत्री जी की रणनीति क्या है? लॉकडाउन से कैसे निपटोगे? मजदूर भाई-बहनों, MSMEs की मदद कैसे करोगे? ये राजनीति नहीं है, बल्कि मेरी चिंता है। बीमारी बढ़ती जा रही है। इसलिए ये सवाल मैं पूछ रहा हूं।

सरकार क्यों फेल हुई ये मुद्दा नहीं है, मुद्दा ये है कि देश में अभी क्या हो रहा है। लॉकडाउन फेल हुआ है। इससे जैसी उम्मीद थी, वैसा नहीं हुआ है। सरकार की आगे की योजना क्या है। मजदूरों, छोटे बिजनसों आदि के लिए सरकार अपनी योजना बताए। जो होना था, वो नहीं हुआ। पैकेज के बारे में कई प्रेस कॉन्फ्रेंस हुईं, हमें बहुत उम्मीदें थीं, पीएम ने कहा कि यह जीडीपी का 10% होगा। वास्तविकता यह है कि ये जीडीपी के 1% से भी कम है और उसमें भी ज्यादातर लोन है, नकद नहीं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article