6.2 C
Munich
Friday, April 19, 2024

कोरियाई प्रायद्वीप में ‘सकारात्मक‘ प्रयासों के हक में रूस: पुतिन

Must read

व्लादिवोस्तोक

रूस में शिखर वार्ता के लिए पहुंचे उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग की राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ सार्थक बातचीत हुई। पुतिन ने किम जोंग उन से बृहस्पतिवार को कहा कि वह कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव कम करने के लिए जारी प्रयासों का समर्थन करते हैं और आर्थिक संबंधों को मजबूत करना चाहते हैं।

पुतिन और किम के बीच यहां पहली बार वार्ता हो रही है। पुतिन ने कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि रूस में आज आपकी यात्रा हमें यह समझने में मदद करेगी कि हम कोरिया प्रायद्वीप में हालात कैसे सुधार सकते हैं और रूस इस समय जारी सकारात्मक प्रक्रियाओं को किस प्रकार समर्थन दे सकता है। पुतिन ने कहा, द्विपक्षीय संबंधों के संदर्भ में, हमें आर्थिक संबंध विकसित करने के लिए काफी कुछ करना है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article