4.2 C
Munich
Friday, April 19, 2024

39 करोड़ फॉलोअर्स के साथ सोशल मीडिया पर छाईं प्रियंका

Must read

मुंबई

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी फेमस हैं। हाल ही में अब प्रियंका को सोशल मीडिया ‘इंस्टाग्रामर्स ऑफ द ईयर 2019’ के खिताब से नवाजा है। उनको 39 करोड़ फॉलोअर्स के साथ ‘मोस्ट फॉलोड अकांउट’ के रूप में दर्ज किया गया है। प्रियंका ही नहीं दीपिका पादुकोण और सारा अली खान को भी ‘इंस्टाग्रामर्स ऑफ द ईयर 2019’ चुना गया है। ये तीनों एक्ट्रेसेस देश भर में पूरे साल इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा बिजी रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘केदारनाथ’ मूवी से डेब्यू करने वाली सारा जल्द इम्तियाज अली की फिल्म ‘लव आजकल 2’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट कार्तिक आर्यन अहम किरदार में दिखेंगे। बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ के नाम से फेमस प्रियंका इन दिनों विदेश में अपने फैशनसेंस को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

प्रियंका सोनाली बोस की ‘द स्काई इज पिंक’ में नज़र आएंगी। फिल्म की शूटिंग बहुत पहले शुरू हो चुकी है। फिल्म इस साल 11 अक्टूबर को रिलीज़ होगी। वहीं, दीपिका इन दिनों फिल्म ‘छपाक’ शूटिंग में बिजी हैं। ‘छपाक’ का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। एसिड पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित ‘छपाक’ 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article