2.3 C
Munich
Saturday, December 9, 2023

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके लोगों को दी बधाई

Must read

नई दिल्ली समाचार : आज पूरा देश राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मना रहा है। आज के दिन के माध्यम से भारत दुनिया भर में अपनी विज्ञान की ओर बढ़त और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हुई उन्नति को दर्शाता है। 11 मई का दिन देश की जनता के साथ साथ देश भर के वैज्ञानिकों के लिए गौरव का दिन हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करके राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर पूरे देश को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करके कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर देश उन सभी लोगों को सलाम करता है और बधाई देता है जो लोग राष्ट्र के विकास के लिए प्रौद्योगिकी का प्रयोग कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 1998 में आज का दिन हमारे वैज्ञानिकों की असाधारण प्रतिभा को सामने लेकर आया था। उन्होंने कहा कि यह दिन एक ऐतिहासिक दिन था भारत के लिए।

पीएम मोदी ने कहा कि इस समय भारत सहित पूरी दुनिया कोरोना वायरस के संकट से जूझ रही है और इस लड़ाई में भी प्रौद्योगिकी एक महत्वपूर्ण हथियार है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article