7.8 C
Munich
Tuesday, April 16, 2024

पीएम मोदी आज महाराष्ट्र और गुजरात में जनसभा को करेंगे संबोधित

Must read

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपने गृह राज्य गुजरात में रहेंगे। पीएम मोदी यहां एक के बाद एक तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री महाराष्ट्र के माढा में भी चुनावी रैली कर पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में लोगों से वोट की अपील करेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस की महासचिव और प्रियंका गांधी बुधवार को गुजरात में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी। इस अभियान की शुरुआत से पहले वह बनासकांठा स्थित प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम :-

सुबह 10.45 बजे जनसभा

माढा, महाराष्ट्र

दोपहर 2.35 बजे जनसभा

हिम्मतनगर, गुजरात

शाम 4.30 बजे जनसभा

सुरेंद्रनगर, गुजरात

शाम 6.20 बजे

आणंद, गुजरात

इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री ओडिशा के चुनावी दौरे पर थे। उन्होंने भुवनेश्वर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर कांग्रेस रही। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टी अपनी विश्वसनीयता और जनता का भरोसा खो चुकी हैं। मोदी ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस और उसके गठबंधन सहयोगी अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं। वे देश की जनता का भरोसा खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोग आज मानने लगे हैं कि दिल्ली में पहली बार इस तरह की सरकार दिल्ली में बनी है, जो देश के विकास के लिए गंभीरता से काम मर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article