2 C
Munich
Thursday, April 18, 2024

पुंछ LoC में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया जवाब

Must read

पुंछ

पाकिस्‍तान ने शुक्रवार को संघर्ष विराम का उल्‍लंघन करते हुए पुंछ में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी करनी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना के प्रवक्‍ता ने बताया कि पाकिस्‍तान की ओर से सुबह 8:30 बजे पुंछ जिले के सॉजियां सेक्‍टर में एलओसी पर मोर्टार और छोटे हथियार दागे गए।

खबर लिखे जाने तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पाकिस्तान में वायुसेना द्वारा आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई के बाद सरहद पर सीजफायर जैसी घटनाएं बढ़ी हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article