4.2 C
Munich
Friday, April 19, 2024

भाजपा की आंधी को देख विपक्ष के नेता चुनाव लडऩे से बचने का रास्ता ढूंढ रहे हैं : बराला

Must read

हिसार

हरियाणा में भाजपा शुरू से ही क्लीन स्वीप का टारगेट लेकर चल रही है और लोगों के समर्थन से हम इसे आसानी से हासिल भी कर लेंगे। मई माह में 40 स्टॉर प्रचारक हरियाणा में प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। इसी कड़ी में 5 व 6 मई को अमित शाह तो 7 व 8 मई को पी.एम. नरेंद्र मोदी हरियाणा में हुंकार भरेंगे।  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने मीडिया से कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं पी.एम. नरेंद्र मोदी प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों को कवर करते हुए प्रदेशवासियों से रू-ब-रू होंगे। बराला ने बताया कि हरियाणा में अब भाजपा का प्रचार हाईटैक होने के साथ तूफानी होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा की जो आंधी चल रही है उससे विपक्ष के नेता चुनाव लडऩे से बचने का रास्ता निकालने में लगे हैं। फरीदाबाद से ललित नागर का टिकट बदलकर अवतार भड़ाना को दिया गया, इंकार के बावजूद भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सोनीपत से उतारा गया। वहीं नवीन जिंदल ने भी चुनाव लडऩे से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की आंधी से घबराकर ही विपक्षी पार्टियां गठबंधन का गुणाभाग करने में लगी हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article