7 C
Munich
Sunday, December 10, 2023

उत्तराखंड में एक और कोरोना पॉजिटिव केस, संक्रमितों की संख्या 92 हुई, अब तक 52 लोग हुए स्वस्थ

Must read

देहरादून समाचार : उत्तराखंड में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 92 हो गई है। राज्य में कोरोना संक्रमण से अब तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य के मुताबिक, 39 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 52 लोग स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज की मौत हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण बीते 24 घंटे में और 120 लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या बढ़कर 2,872 हो गई। इसी अवधि में संक्रमण के 4,987 नए मामले सामने आए जिसके बाद रविवार सुबह कुल मामले बढ़कर 90,927 हो गए। मंत्रालय ने बताया कि देश में 53,946 मरीजों का इलाज चल रहा है, 34,108 मरीज ठीक हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर चला गया।

कुल 2,872 मरीजों की देशभर में मौत हुई है जिनमें सर्वाधिक 1,135 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। गुजरात में 625 लोगों की, मध्य प्रदेश में 243 लोगों की, पश्चिम बंगाल में 232 लोगों की, दिल्ली में 129 लोगों की, राजस्थान में 126 मरीजों की, उत्तर प्रदेश में 104 लोगों की, तमिलनाडु में 74 मरीजों की और आंध्र प्रदेश में 49 लोगों की मौत हुई।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article